ब्रेकिंग न्यूज़

गोठानों में बढ़ाए पैरादान-कलेक्टर श्री भीम सिंह

Spread the love

गोठानों में बढ़ाए पैरादान-कलेक्टर श्री भीम सिंह

कलेक्टर श्री सिंह ने पुसौर विकासखंड के गोठानों का किया निरीक्षण

रायगढ़, 8 दिसम्बर 2021/ कलेक्टर श्री भीम सिंह ने पुसौर ब्लाक के गोठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ग्राम सूपा स्थित गोठान के निरीक्षण में पहुचे। इस दौरान उन्होंने कार्यरत महिला समूह से चर्चा एवं उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। जिस पर महिलाओं ने बताया कि वर्तमान में गोठान में 12 महिला समूह कार्यरत है। जिसके माध्यम से वर्मी खाद निर्माण, सब्जी-भाजी एवं आलू की फसल लिया जा रहा है। सभी महिलाएं सामूहिक गतिविधियों से खुश है एवं उनके समूह के कार्य हिसाब से राशि वितरित की जाती है। वर्तमान में मुर्गी शेड का निर्माण किया जा रहा है, जिसके बाद मुर्गी पालन का कार्य समूह द्वारा प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने गोठान में स्थित चारागाह में हरे चारे की जानकारी ली। जिस पर गोठान समिति द्वारा बताया कि चारागाह में नेपियर एवं मक्का लगाया गया था। जिसकों चाप कटर के माध्यम से काट कर पशुओं को खिलाया जा रहा था। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने गौठानों में पैरा दान की स्थिति की जानकारी ली। गोठान समिति द्वारा बताया गया कि आगामी दिनों में धान कटाई कार्य में तेजी आने पर पैरादान में तेजी आएगी। कलेक्टर श्री सिंह ने समूह द्वारा उत्पादित फसल का निरीक्षण किया तथा उसके ब्रिकी के संबध में जानकारी ली। समूह ने बताया कि उत्पादित फसल को स्थानीय बाजार में ब्रिकी की जाती है। उन्होंने चरवाहे से गोठानों में आने वाली पशुओं की संख्या की जानकारी ली। जिस पर चरवाहे ने बताया कि वर्तमान में गोठान में 150 पशु आ रहे है। इसके साथ ही उनके द्वारा गोबर संग्रहण एवं ब्रिकी का कार्य भी किया जा रहा है। जिससे अच्छी राशि प्राप्त हो रही है। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह छिछोर उमरिया स्थित गोठान पहुंचे। यहांं उन्होंने महिला समूह से चर्चा कर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। इस समूह द्वारा बताया कि वर्तमान में 2 समूह कार्यरत है। जो आलू, प्याज और मुर्गीपालन का कार्य कर रही है। गोठान के रिक्त क्षेत्र में अन्य फसल लगाने की योजना है, इसके साथ ही आगामी दिनों में समूह द्वारा अन्य गतिविधियां भी बढ़ाई जाएगी। जिससे समूह को और अधिक लाभ प्राप्त हो सके। कलेक्टर श्री ङ्क्षसह ने महिला समूह द्वारा वर्मी खाद निर्माण एवं विक्रय की जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को समूह की शेष राशि का भुगतान करने के निर्देश दिए।
श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण
————————————-
कलेक्टर श्री भीम सिंह द्वारा पुसौर स्थित धन्वंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण भी किया। वहां उन्होंने श्री धन्वंतरी मेडिकल स्टोर के माध्यम से लाभान्वित मरीजों की संख्या की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने श्री धन्वंतरी में दवाई की उपलब्धता एवं दवाई की ब्रिकी के संबध में जानकारी ली। मेडिकल संचालक द्वारा बताया कि वर्तमान में बेहतर ब्रिकी हो रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने संचालक से मेडिकल किट बनाने के निर्देश दिए।
बेलर मशीन के कार्य को भी देखा
——————————
कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम सूपा मेें धान कटाई के पश्चात खेत के पैरा को बेलर मशीन के माध्यम से संग्रहण एवं रोलिंग के किए जा रहे कार्य को देखा। कलेक्टर श्री सिंह ने पैरा संग्रहण एवं रोलिंग पैरा को गोठानों में व्यवस्थित रूप से रखने के लिहाज से बेहतर कहते हुए और बेलर मशीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे गोठानों के लिए पैरा संग्रहण में पर्याप्त सहायता मिल सके।

Comment here