छत्तीसगढ़

जनदर्शन में डीएसपी राकेश भोई किये अपराधों के प्रति पुसौर रहवासियों को जागरूक

Spread the love

● *#जनदर्शन में डीएसपी राकेश भोई किये अपराधों के प्रति पुसौर रहवासियों को जागरूक*…..

● *थाना प्रांगण में #पुसौर पुलिस आयोजित की जनदर्शन कार्यक्रम*…  .

*रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के मार्गदर्शन पर सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा आमलोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए अलग-अलग थानाक्षेत्रों में पुलिस जनदर्शन जनदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

इस क्रम में आज पुसौर पुलिस द्वारा थाना प्रांगण में जनदर्शन का कार्यक्रम रखा गया था जिसमें पुसौर थाना के पर्यवेक्षण अधिकारी श्री राकेश भोई उप पुलिस अधीक्षक (बालक विरूद्ध अपराध अनुसंधान शाखा) तथा थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक संतोषी ग्रेस क्षेत्रवासियों की शिकायतें, समस्याएं सुनने मौजूद थी , जिनके द्वारा जनदर्शन में मारपीट, घरेलू विवाद के मामलों की आई शिकायतों का निराकरण मौके पर ही तत्काल किया गया।

थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक संतोषी ग्रेस द्वारा आज होने वाले जनदर्शन कार्यक्रम की जानकारी पूर्व से स्थानीय मीडिया तथा ग्राम कोटवारों के माध्यम से दिये जाने पर जनदर्शन में क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक, महिलायें पुरुष एवं स्कूल, कॉलेज के छात्र छात्रायें काफी संख्या में उपस्थित हुये थे ।

कार्यक्रम में डीएसपी राकेश भोई द्वारा उपस्थित लोगों को एटीएम से धोखाधड़ी, साइबर क्राइम और मानव तस्करी के अपराधों की जानकारी देकर इससे बचने कहा गया । डीएसपी श्री भोई ने कहा कि पुलिस और आमजन के बीच लगातार संवाद होते रहने से क्षेत्र में अवैधानिक कृत्यों की जानकारी मिलती है । कार्यक्रम में आगे स्कूली, छात्र-छात्राओं को ट्राफिक नियमों तथा साइबर क्राईम की जानकारी देकर गांव के वरिष्ठ नागरिकों गांव में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों जुआ, सट्टा, अवैध शराब की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने कहा गया ।

Comment here