*कोड़ातराई में वालीबाल प्रतियोगिता का सफल आयोजन*
विगत 5 वर्षों से लगातार वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन ग्राम कोड़ातराई द्वारा होता आ रहा है इस वर्ष भी दो दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 11/ 12/ 21 से 12/ 12/ 21 को हुआ जिसमें दिनांक 11/ 12/21 को दोपहर 1:00 बजे इस प्रतियोगिता का शुभारंभ जनपद पंचायत उपाध्यक्ष पुसौर गोपी चौधरी जिला व्हालीबॉल संघ अध्यक्ष सुनील अग्रवाल (लेध्रा) के प्रतिनिधि के रूप में मिथिलेश पटेल जिला वालीबाल संघ सचिव भोजराम नायक एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि के द्वारा नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमों ने भाग लिया जिसमें छत्तीसगढ़ से रायपुर, कोरबा, रायगढ़ स्टेडियम, लोहरसिंह,तरकेला, कोडातराई एवं रायगढ़ की टीम तथा उड़ीसा से कपासीरा, समरबागा ,कोठार पाली इन सभी टीमों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें पहला सेमीफाइनल मैच रायगढ़ स्टेडियम और कपासीरा के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल रायपुर और तरकेला के बीच हुआ इसके बाद फाइनल मैच रायपुर और रायगढ़ स्टेडियम के बीच हुआ जिसमें रायपुर टीम 2-0 की बढ़त बनाकर विजेता रही और रायगढ़ स्टेडियम उपविजेता रही प्रतियोगिता के समापन समारोह 12/12/21 को रात्रि 8 बजे इनाम वितरण कार्यक्रम हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नारायण चौधरी, धनसिंह चौधरी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष गोपी चौधरी जिला वालीबाल संघ रायगढ़ सचिव भोजराम नायक एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि की गरिमामय उपस्थिति रही इस प्रतियोगिता में कोड़ातराई वॉलीबॉल समिति के टीकू, बबलू ,विक्कू ,जीतू भगवानों,भोला एवं सभी सदस्यों का एवं इनके मार्गदर्शक के रूप में जीवन नायक, दिनेश चौधरी, कामता, ठाकुर गुप्ता, परमेश्वर गुप्ता ,जय प्रकाश नायक, कामता गुप्ता, सुरेश, जीतू,नरेश चौधरी ,सतीश चौधरी ,नेहा, मेनका तथा कॉमेंटेटर के रूप में डॉक्टर झसकेतन नायक और दिलीप चौधरी का योगदान रहा इस तरह इन सभी के अपार सहयोग से लगातार पांच वर्षों से ग्राम पंचायत कोडातराई में वालीबाल प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ।


Comment here