- 🙏जय मां काली🙏
समस्त सदस्यों को सूचित किया जाता है कि श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं मेला समिति की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि माँ काली पूजा एवं मेला की अवधि में *2 दिनों की वृद्धि की गई है।*

अतः अब मेला बुधवार 11 नवंबर एवं गुरुवार 12 नवंबर 2026 तक चलेगा तथा माँ काली की प्रतिमा का *विसर्जन शुक्रवार, 13 नवंबर 2026* को किया जाएगा।
समिति के समस्त सदस्यों से अनुरोध है कि आवश्यक कार्यों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में समिति कार्यालय में समय पर उपस्थित होने की कृपा करें।
*श्री श्री 1008 महाकाली पूजा एवं मेला समिति*
