डॉ.शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय के नाम से जाना जाएगा बरमकेला महाविद्यालय 
रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व परिवार ने मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल व उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल का जताया आभार
रायगढ़ । रायगढ़ जिले के बरमकेला में संचालित शासकीय महाविद्यालय अब पूर्व मंत्री स्व.डॉ.शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय के नाम से जाना जाएगा । छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल के आदेशानुसार छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा कल यह आदेश जारी किया गया है । रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक व परिवार ने छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री श्री उमेश पटेल का आभार व्यक्त किया है । विधायक ने कहा कि उनके पिताश्री शिक्षाविद थे और उनके मंशा अनुरूप इस महाविद्यालय का नामकरण उनके नाम से किया गया जो मेरे और परिवार के लिए बेहद खुशी व गर्व की बात है । बरमकेला क्षेत्रवासियों द्वारा इसकी माँग की जा रही थी जिसका सम्मान करते हुए माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने उनकी बातों को ध्यान रखते हुए बरमकेला शासकीय महाविद्यालय का नामकरण पूर्व मंत्री स्व. डॉ. शक्राजीत नायक के नाम पर रखे जाने की अनुमति प्रदान की । मैं इसके लिए पूरे बरमकेला क्षेत्रवासियों की ओर से भी मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त करता हूं।
डॉ.शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय के नाम से जाना जाएगा बरमकेला महाविद्यालय


Comment here