छत्तीसगढ़रायगढ़

सोनूमुड़ा की महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश रायगढ़।छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की

Spread the love

सोनूमुड़ा की महिलाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश
रायगढ़।छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश नायक के कार्यशैली से प्रभावित होकर लोगों का कांग्रेस में प्रवेश करने का सिलसिला जारी है।शहर व आसपास क्षेत्रों से लोग बड़ी संख्या में कांग्रेस प्रवेश कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया जा रहा है।कल शाम रायगढ़ से लगे गढ़उमरिया के बोंदाटिकरा मोहल्ले में शताधिक लोगों ने कांग्रेस का दामन थामा।इसके पश्चात आज शाम को रायगढ़ के वॉर्ड क्रमांक 37 सोनूमुड़ा से महिलाएं जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुँची और कांग्रेस में प्रवेश करने की मंशा जाहिर की।
विधायक प्रकाश नायक व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक पांडेय तथा महामंत्री किरण पंडा की उपस्थिति में महिलाओं ने कांग्रेस प्रवेश किया।इसमें प्रमुख रूप से सोनूमुड़ा की श्रीमती मीनाक्षी ठाकुर,अंजू महंत,लक्ष्मी अग्रवाल व फुलेश्वरी महंत इत्यादि शामिल है।विधायक प्रकाश नायक ने कांग्रेस में शामिल सभी लोगों का स्वागत करते हुए उन्हें अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि आपके हमारे पार्टी में आने से मजबूती मिलेगी।हम सभी मिलकर पार्टी के हित में काम करेंगे।

Comment here