छत्तीसगढ़रायगढ़

महिलाओं और बच्चियों को दी गई घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न अपराधों की जानकारी

Spread the love

*#अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से आगे आज*….

● *कोतरारोड़ के ग्राम कोसमपाली में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम*….

● *महिलाओं और बच्चियों को दी गई घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न अपराधों की जानकारी*….

● *रक्षा टीम महिलाओं व युवतियों के बीच की सैनिटरी पैड का वितरण किया*..

*रायगढ़* । पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस रक्षा टीम एक सप्ताह तक अभिव्यक्ति कार्यक्रम के माध्यम से विविध खेल प्रतियोगिताएं, जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था ।

इसी क्रम में आज दिनांक 12.03.2022 को रक्षा टीम द्वारा *थाना कोतरारोड़ अन्तर्गत ग्राम कोसमपाली* में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । कार्यक्रम में रक्षा टीम प्रभारी निरीक्षक अंजना केरकेट्टा द्वारा महिलाओं और बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों व सुरक्षा से संबंधित बातों की जानकारी दी गई । महिलाओं व नाबालिग बच्चियों के साथ होने वाले अपराधों के बारे में बताया गया । साथ ही ऐसे अपराधियों से सतर्क रहने की सलाह दी । टीआई अंजना केरकेट्टा द्वारा नाबालिग बच्चियों को पॉक्सो एक्ट, लैंगिक अपराध, गुड टच, बैड टच, आत्म सुरक्षा, टोल फ्री नंबर बताये गये । वहीं महिलाओं को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, नशा मुक्ति सहित अन्य जानकारियां देकर जागरूक किया गया । कार्यक्रम में गांव की महिलाएं , स्कूली बच्चे, महिला समूह की सदस्यगण उपस्थित थे । स्कूली छात्राओं द्वारा मनमोहक रंगोली बनाया गया था । कार्यक्रम में रक्षा टीम की ओर से महिलाओं और युवतियों को सैनिटरी पैड का वितरण भी किया गया है । कार्यक्रम में कोतरारोड़ पुलिस स्टाफ, रक्षा टीम की सहायक उपनिरीक्षक मंजू मिश्रा महिला आरक्षक इंदु एक्का व अन्य स्टाफ उपस्थित थे

Comment here