खरसियाछत्तीसगढ़

खरसिया : ग्राम भेलवाडीह में लिखित परीक्षा का आयोजन.. प्रतिभागियों को किया गया पुरुस्कृत

Spread the love

*खरसिया : ग्राम भेलवाडीह में लिखित परीक्षा का आयोजन.. प्रतिभागियों को किया गया पुरुस्कृत*

खरसिया, 12 मार्च। खरसिया ब्लाक के ग्राम भेलवाडीह में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु लिखित परीक्षा का आयोजन 12 मार्च शनिवार को प्रातः 11 बजे ग्राम भेलवाडीह के स्कूल पारा में किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप खरसिया थाना प्रभारी सुम्मत राम साहू, पत्रकार टंकेश्वर राठौर, नयना नंद वैष्णव व दिलीप डनसेना उपस्थित रहें।

लिखित परीक्षा के आयोजन में 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम पुरस्कार ओमप्रकाश भारद्वाज सिंघीतराई – 3001 रूपए, द्वितीय पुरस्कार कौशल सिदार तिऊर – 2500 रूपए, तृतीय पुरस्कार भूमिका पटेल खड़गांव – 1500 रूपए एवं चतुर्थ पुरस्कार 1000 रूपए साथ की स्मृति चिन्ह मुख्य अतिथियों के द्वारा दिया गया। इसके अलावा पंचम से दशम तक आने वाले प्रतिभागियों को मेडल व स्मृति चिन्ह पुरस्कार भी दिया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक राकेश पटेल, विशेष सहयोगी – रितेश, सुशील, केश्वर, अरूण, रितेश, पिंकी, केशव, पप्पू, अभिषेक, वहीं शिक्षकगण – रामपति जोल्हे, हीरालाल मेहर, मनीष एक्का, किरण शर्मा, प्रफुल्लि साव, सुशीला सिदार एवं समस्त ग्रामवासी भेलवाडीह की विशेष भूमिका रहीं।

Comment here