छत्तीसगढ़बिलासपुररायगढ़

कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के वार्षिक आम सभा मे अक्षय गुप्ता बने रेफरी आयोग के महासचिव

Spread the love

*कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के वार्षिक आम सभा मे अक्षय गुप्ता बने रेफरी आयोग के महासचिव* 

बिलासपुर / कराते एसोसिएशन आफ छत्तीसगढ़ की वार्षिक आम सभा की बैठक रविवार को बिलासपुर के इंटरसिटी होटल में संपन्न हुई।इस बैठक में कराते एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष सुशील चंद्रा एवं महासचिव अविनाश सेठी सहित संगठन से जुड़े तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। जिन्होंने कराते की वार्षिक गतिविधियों को लेकर चर्चा की।आगामी दिनों में खिलाड़ियों को कैसे मंच प्रदान किया जाना है इसको लेकर अध्यक्ष सचिव सहित अन्य पदाधिकारियों ने रायशुमारी की,
आमसभा की बैठक के दौरान एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों का सम्मान भी किया गया। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सिहान सुशील चंद्रा महासचिव अविनाश सेठी उपाध्यक्ष मनोज यादव , उपाध्यक्ष नितिन सिंह , उपाध्यक्ष आदिल खान ,उपाध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा , कोषाध्यक्ष खेत्रो महानंद ,सह सचिव अमित मंडल मौजूद रहे जिनके द्वारा विभिन्न छत्तीसगढ़ के कॉमिशन का गठन किया गया जो उस छेत्र में कराते के लिए प्रदेश में कार्य करेंगे जिसमे छत्तीसगढ़ रेफ्री कॉमिशन सचिव अक्षय गुप्ता एवं सदस्य प्रतीक सोनी ,अशोक वर्मा, ठाकुर कर्ण सिंह ,हेमलाल पनिका,अजय सोनवानी नियुक्त किये गए , छत्तीसगढ़ महिला विंग सचिव संजुक्ता दास सदस्य दिव्या कश्यप ,दिप्ति को नियुक्त किया गया , एथलीट कॉमिशन दीपक चौथा ,पवन कश्यप , किशन चक्रधारी ,शिवा निर्मलकर ,कौशल जांगड़े ,संजय कुमार नियुक्त किये गए ,मेडिकल कॉमिशन गणेश निर्मलकर ,जेपी निषाद ,संदीप सेन को नियुक्त किया गया …..अक्षय गुप्ता को रेफ्री कॉमिशन के सचिव बनाये जाने पर मार्शल आर्ट गुरु सिहान श्याम कुमार गुप्ता कराते एसोसिएशन ऑफ रायगढ़ के जिला अध्यक्ष ऋतुराज सिंह ठाकुर ,सचिव अमित मंडल ,उपाध्यक्ष टार्जन भारती ,संध्या चौहान एवं समस्त रायगढ़ के खिलाड़ियों ने शुभकामनाये दी……

Comment here