पूर्वांचल भोजपुरी समाज ने दी निर्विरोध रायगढ़ नागरिक सहकारी बैंक के सभी संचालको को दी बधाई
रायगढ़। पूर्वांचल भोजपुरी समाज के जिला अध्यक्ष उमेश उपाध्याय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए पूर्वांचल भोजपुरी समाज के संरक्षक प्रेम नारायण मौर्य को निर्विरोध रायगढ़ नागरिक सहकारी बैंक के संचालक बनने पर बधाई प्रेषित की। साथ ही निर्विरोध रायगढ़ नागरिक सहकारी बैंक के संचालकगण संतोष अग्रवाल (साकेत होटल), अनिल अग्रवाल , सुरेंद्र पांडे, नागेंद्र नेगी, मुक्ति प्रसाद बब्बुआ,
रथु जयसवाल, कमला गोस्वामी,हेमा शाह और
श्याम काटजू को शुभकामनाए दी हैं। पूर्वांचल भोजपुरी समाज के जिला अध्यक्ष उमेश उपाध्याय ने कहा की रायगढ़ नागरिक सहकारी बैंक के संचालक मंडल के सभी सदस्य ऊर्जावान है। आशा है कि इनके द्वारा पहले से अच्छे ढंग से रायगढ़ नागरिक सहकारी बैंक संचालित होगा। और खाता धारकों को बेहतर सुविधा मुहैया होगा।


Comment here