छत्तीसगढ़रायगढ़

नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन करेगी प्रहरी देशभक्त युवा टीम का गठन

Spread the love

“”नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन करेगी प्रहरी देशभक्त युवा टीम का गठन””
प्राकृतिक आपदा समाज सेवा कार्य में आगे रहेंगे ये फाईटर युवा -श्याम गुप्ता
रायगढ़ / जहाँ देश का बचपन से लेकर जवानी में युवा लगातार नशा आपराधिक कार्यो की ओर आकर्षित हो रहे है वहीँ एक लाख से ज्यादा युवाओं को स्कूल कॉलेज गाँव शहर के माध्यम युवाओं को नशामुक्ति के लिए अपने खून से रक्त शपथ करा चुके नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक समाजसेवी रेन्शी श्याम कुमार गुप्ता ने गहन चिंतन करते हुए ग्रामीण शहरी क्षेत्रों मे एन एस एस एस प्रहरी का गठन जल्द शुरू करने की बात कही है जो सामाजिक कार्य के साथ साथ प्राकृतिक आपदा मानव कल्याण में कार्य करेगी जिसमें निशुल्क ट्रेनिंग पुलिस विभाग, एन सी सी विभाग ,अंतराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स मास्टरों, पूर्व आर्मी कमांडो फाईटर के सहयोग से किया जायेगा जिसके प्रमुख उद्देश्य देश हित समाजहित को सर्वपरी मानने समाज में शान्ति स्थापित करना होगा

Comment here