मंत्री उमेश पटेल ने NH-49 में दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने अफसरों को दिए निर्देश, चपले हाइवे में जली स्ट्रीट लाइट्स.
.!
रायगढ़। रायगढ़-खरसिया नेशनल हाईवे 49 पर स्थित बायंग चौक चपले पर लगातार एक्सीडेंट हो रही है। विगत कुछ दिनों में एक के बाद एक घटना लगातार हुई है जिसमें लगभग 22 बेगुनाह गौवंशों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं खरसिया-सक्ति नेशनल हाईवे पर स्थित बोतल्दा गांव में हाईवे पर कुछ गौवंशो की मौत होने की जानकारी भी मिली है।
मंत्री उमेश पटेल ने खरसिया के सक्षम अधिकारी एसडीएम अभिषेक गुप्ता, एसडीओपी निमिषा पाण्डेय, टीआई शनिप रात्रे एवं जनपद सीईओ हिमांशु साहू व अन्य अफसरों को नेशनल हाईवे पर हो रहे एक्सीडेंट पर अंकुश लगाने के लिए ठोस रणनीति बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वहीं उन्होंने कहा की हाईवे पर हो रहे एक्सीडेंट केस तथा गौवंशों के साथ हुई ऐसी घटना दोबारा न हो पाए इस पर कंट्रोल करने का प्रयास करें।
मंत्री उमेश पटेल की सार्थक पहल व उनके निर्देश पर तत्काल खरसिया के सक्षम आला-अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि समेत ग्राम कोटवार, सरपंच-पंच मौके पर पहुंचकर जायजा लिया तथा देर रात्रि तक पुलिस टीम गस्त व नेशनल हाईवे पर स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरा 24 घंटे उपयोग करने हेतु परिचर्चा की गई। वहीं अब चपले में स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था की गयी है। जिससे लगातार हो रहे एक्सिडेंट को कंट्रोल किया जा सके।


Comment here