छत्तीसगढ़रायगढ़

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आयोजक शारदा सेवा समिति को नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा सम्मानित

Spread the love

##शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए आयोजक शारदा सेवा समिति को नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा सम्मानित##
युवाओं में ऑर्मी विचार धारा को विकसित करने का अच्छा प्रयास…. श्याम गुप्ता
रायगढ़ / पुसौर विकास खंड के ग्राम ठेंगापाली में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता में नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता ,प्रदेश महिला अध्यक्ष आरती सिंह, जिलाध्यक्ष बिजेन्दर सिंह ,महिला जिलाध्यक्ष रश्मि खलखो ,जिला कार्यकारी अध्यक्ष खेमराज नायक,वरिष्ठ महिला उपाध्यक्ष वीणा चौहथा ,जिला महासचिव विजय मिश्रा ,सरोज गुप्ता पदाधिकारियों के मुख्य आथित्य में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आयोजक शारदा सेवा समिति को समिति के अध्यक्ष संजय पंडा असम शॉल मोमेंटो देकर सम्मानित करते हुए अपने उदबोधन आरती सिंह ने ग्रामीण क्षेत्र में ऐसे बेहतरीन आयोजन के लिए तारीफ की वहीँ संगठन के संस्थापक श्याम गुप्ता ने ऑर्मी विचारधारा को युवाओं में विकसित करने का खेल प्रतियोगिता को बेहतरीन माध्यम बताया उन्होंने कहा कि कर्नल विप्लव त्रिपाठी जी उनके धर्मपत्नी उनके बच्चें की शहादत को देश नहीं भूल सकती रायगढ़ जिले के सपूत को हमेशा जीवित रखने का खेल से अच्छा माध्यम नहीं हो सकता क्योंकि युवाओं का बड़ा समुह हमे खेल मैदान में मिलता है और यही से युवा देश सेवा के लिए आर्मी में जाते है का संदेश देते हुए महासमुंद एवं रायगढ़ पाली टीम के बीच चल रहे मैच का आनंद लेते हुए विजेता पाली टीम को उपविजेता सरायपाली को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Comment here