छत्तीसगढ़रायगढ़

शहीद विप्लव त्रिपाठी स्मृति में करेगी नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन राष्ट्रीय स्तर उच्च स्तरीय मार्शल आर्ट्स कमांडों सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर

Spread the love

####शहीद विप्लव त्रिपाठी स्मृति में करेगी नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन राष्ट्रीय स्तर उच्च स्तरीय मार्शल आर्ट्स कमांडों सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर## ##
####देश भक्ति ऑर्मी पुलिस जनसेवा विचारधारा को युवाओं में विकसित करने होगा बेहतरीन प्रशिक्षण कार्यक्रम ….रेन्शी श्याम गुप्ता####
रायगढ़ / नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन एवं ग्राम पंचायत एकताल के सँयुक्त तत्वाधान देश के सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्मृति राष्ट्रीय स्तरीय उच्च स्तरीय मार्शल आर्ट्स कमांडो सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर भव्य आयोजन युवाओं में आर्मी पुलिस जनसेवा विचारधारा को विकसित करने उद्देश्य से 24 दिसम्बर से 31 दिसंबर तक प्राकृतिक पर्यावरण पहाड़ों से भरा ग्राम पंचायत एकताल में आयोजित होगी संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता ने कहा देश के महान सपूत शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी जी उनकी धर्मपत्नी उनके लाडले बच्चे की शहादत को भुलाया नहीं जा सकता हमारी संगठन ने महान ऑर्मी वीर परिवार के शहादत पर मेरे एवं मेरे संगठन परिवार की उपस्थिति में शहीद विप्लव जी के माता आशा त्रिपाठी जी उनके पिता सुभाष त्रिपाठी जी के चरणों को धोकर महान माता पिता को शाल श्रीफल से सम्मानित कर पुरे छत्तीसगढ़ स्तर पर पुलिस विभाग के सहयोग से शहीद कर्नल विप्लव को विनम्र श्रद्धांजलि कार्यक्रम कराया था अब यह राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं एव आर्मी पुलिस ऑफिसर की गरिमामय उपस्थित में विनम्र श्रद्धांजलि कार्यक्रम होगा राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम को सफल बनाने संगठन के सभी पदाधिकारियों का प्रयास से जिसमें पुर्व आर्मी पुलिस सैनिकों एवं किसानों का सम्मान होगा जहां जय जवान जय किसान की नारा भी यह पवित्र कार्यक्रम के हिस्से होंगे ज्यादा से ज्यादा युवा देशभक्ति से भरा ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बने जिससे आगे उनके बेहतरीन राष्ट्रीय विचारधारा कैरियर के लिए संगठन एक महान माध्यम की भूमिका निभा सके प्रेस को जानकारी राष्ट्रीय युवा सचिव हिमांशू चौहान ने दी।

Comment here