छत्तीसगढ़रायगढ़

जब श्रीलंका से भारत वर्ल्ड कप क्रिकेट में हारी थी तब श्रीलंका से कराते में मेडल लाया था…अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी. श्याम गुप्ता

Spread the love

##जब श्रीलंका से भारत वर्ल्ड कप क्रिकेट में हारी थी तब श्रीलंका से कराते में मेडल लाया था…अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी. श्याम गुप्ता##
##सारसमाल ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य खेमराज के मुख्य आथित्य सम्पन्न हुआ##
रायगढ़/ पुसौर विकास खंड ग्राम पंचायत सारसमाल में ग्रामीण क्रिकेट प्रतियोगिता समापन समारोह नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य खेमराज नायक, गांव के सरपंच पटेल जी, परमजीत सिंह मोनू भाटिया के मुख्य आथित्य में संम्पन्न हुआ जिसमें विजेता पुस्सौर टीम उपविजेता जतरी टीम को अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए श्याम गुप्ता ने अपने उद्बोधन में खेल फिजिकल वर्क आउट के माध्यम से कैसे युवाओं को अवैध नशा मादक पदार्थों से दूर किया जा सकता है संदेश देते हुए कहा कि जब2007में भारत श्रीलंका से वर्ल्ड कप हारी थी तो मैं अंतराष्ट्रीय कराते स्पर्द्धा में श्रीलंका कोलंबो से मैडल लेकर आया था आप अपनी जीवन को खेलमय बनाने के लिए किसी ना किसी खेल फिजिकल वर्क आउट से जुड़े वही अपने उद्बोधन खेमराज नायक ने आयोजन समिति को हमेशा सहयोग करने पर बल दिया प्रेस को जानकारी प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारी परमजीत सिंह भाटिया ने दी।

Comment here