छत्तीसगढ़रायगढ़

सहारा पीड़ितों को पैसा दिलवाने आमरण अनशन पर बैठे जुनूनी नरेश कंकरवाल को रक्त तिलक कर समर्थन किया श्याम गुप्ता

Spread the love

सहारा पीड़ितों को पैसा दिलवाने आमरण अनशन पर बैठे जुनूनी नरेश कंकरवाल को रक्त तिलक कर समर्थन किया श्याम गुप्ता

रायगढ़ / आज भगत सिंह राजगुरू सुखदेव के शहादत दिवस अवसर नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता , संजय जिंदल परमजीत सिंह मोनू भाटिया संगठन परिवार के साथ महात्मा गांधी प्रतिमा के पास सहारा से पीड़ित निवेशकों को उनके पैसे दिलवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कंकरवाल को माल्यार्पण एवं श्याम गुप्ता द्वारा रक्त तिलक कर गले लगाकर समर्थन सम्मानित किया 2लाख से ऊपर निवेशकों में गरीब से गरीब और मिडिल क्लास के अधिकांश लोगों के पैसे फॅसे हुए हैं सहारा में जिसे लागातार सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कंकरवाल एवं सहयोगी साथियों ने शासन प्रशासन से पैसे दिलवाने की गुहार लगा रहे है जिसके लिए सामाजिक कार्यकर्ता श्याम कुमार गुप्ता ने कहा कि लागातार अपनी मांगों को लेकर आंदोलन करने से प्रशासन द्वारा सहयोग किया जा रहा पर ये कछुआ चाल से नहीं होगा कोशिश ये हो की सहारा के जिम्मेदार अधिकारी को टारगेट में लिया जाये कम्पनी के साथ साथ जिन्होंने जनता की पैसे के दुरुपयोग में एक बड़ा विरासत खड़ा किया हुआ है साथ ही तीन रोज से बैठे आमरण अनशन पर नरेश कंकरवाल के स्वास्थ्य की पूरी जाँच हो प्रशासन के तरफ से मेरे ऐसे पागल जुनूनी साथी की जनता हित के लिए ठीक रहना जरूरी है हम उन्हें सैल्यूट करते हैं जो लाखों जनता के पैसे को दिलवाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर है जिसके एक ही लक्ष्य है जरूरत मन्द सहारा पीड़ित निवेशकों को जल्द से जल्द पैसे मिले।

Comment here