हर प्रतिभा को आगे बढ़ने के लिए सहयोग मिले…. दलजीत सिंह भाटिया
दलजीत सिंह भाटिया को अमूल्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन ने
रायगढ़ / नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन द्वारा स्थानीय आशीर्वाद होटल में आयोजित प्रेसवार्ता कार्यक्रम संगठन के संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता, संरक्षक एडिश्नल एस पी 6वीं बटालियन की उपसेनानी सुरेशा चौबे ,राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हिमांशू चौहान,प्रदेश महिलाध्यक्ष आरती सिंह, जिला अध्यक्ष विजेंद्र सिद्दू महिला जिला अध्यक्ष रश्मि खलखो , सरोज गुप्ता, विजय मिश्रा, कार्यकरणी सदस्य सजंय जिंदल ,परमजीत सिंह भाटिया ,सहसचिव अनिता मिश्रा, महिला मीडिया प्रभारी गंगा जोहले के मुख्य आथित्य सभी सम्मानित पत्रकार बंधुओं का सम्मान तत पश्चात दलजीत सिंह भाटिया को अमूल्य रत्न सम्मान छत्तीसगढ़ का नाम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने के लिए किया गया जो कि बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर टेरेंस लुविस के शिष्य है यह गौरव सम्मान का उद्देश्य राज्य के ऐसे प्रतिभा जो अपने अपने क्षेत्र में संघर्ष के बावजूद आगे बढ़ते हैं ऊन्हे सम्मान करना साथ ही उनको सहयोग करवाने में मीडिया के साथ साथ हमारा संगठन एक माध्यम कड़ी का काम करेगा जिसके लिए हमारी संगठन ये प्रयास करेगी कथन संस्थापक श्याम कुमार गुप्ता के थे जो लगातार अपने संगठन टीम के सहयोग मानव कल्याण के लिए सेवा कार्य करते रहते हैं ।


Comment here