छत्तीसगढ़रायगढ़

रेडियो धूम 89.6 के गेस्ट ऑफ द डे में सेवा, समर्पण और त्याग के पर्याय”लीलाधर बानू खूंटे

Spread the love

रेडियो धूम 89.6 के गेस्ट ऑफ द डे में सेवा, समर्पण और त्याग के पर्याय”लीलाधर बानू खूंटे

**रेडियो के द्वारा देंगे सर्व समाज के लिए प्रेरणात्मक संदेश*****

रायगढ़ – रेडियो चैनल पर प्रसारित होने वाले रेडियो धूम 89.6 में इस बार गेस्ट ऑफ द डे के तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता लीलाधर बानू खूंटे शामिल होंगे। श्रोता उन्हें 01, 02 व 03 जून को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक सुन सकेंगे जिसके लिए उनकी ओर तैयारी भी पूर्ण हो गई हैं। रेडियो धूम 89.6 एक विचारणीय रेडियो चैनल है जिसमे प्रत्येक सप्ताह जिले के सम्मानीय नागरिको को बुलाया जाता है, जिसके तहत लीलाधर बानू खूंटे भी शहर वासियों के समक्ष अपनी बातों को रखेंगे और एक शांतिपूर्ण व सभ्य समाज की स्थापना हो उसके लिए अपनी विचारों से युवाओं को प्रेरित करेंगे। वर्तमान में बानू खूंटे युवा संकल्प संगठन के पूर्व अध्यक्ष व प्रगतिशील सतनामी समाज रायगढ के जिलाध्यक्ष के पद पर शुशोभित हैं पर वे सतनामी समाज के साथ -साथ सर्व समाज के कार्यक्रम पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते रहें हैं। इसके साथ समय-समय पर निःसहाय व जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता करने से नही चूकते, जिसके कारण आज प्रदेशस्तरीय उनकी नाम गूँजती रहती हैं। यही वजह हैं कि रेडियो धूम 89.6 में आतिथ्य की कुर्सी में इन्हें बैठाया जा रहा हैं जिससे वें अपनी आदर्श व सिद्धातों को युवाओं को बता सकें जिससे युवा वर्ग के विवेक जागृत हो और वे अपने समाज व क्षेत्र में प्रगति की ओर गतिमान रहें।
इसके साथ ही समाज के युवा पीढ़ी को यह संदेश देना चाहता हूं कि भारत में जिस तीव्र गति से जनसंख्या में बढ़ोतरी हो रही है उसके मद्देनजर हमें व्यवसायिक शिक्षा ,उच्च शिक्षा ग्रहण करने के साथ-साथ हमारे समाज को व्यवसाय ,उद्योग जैसे उपक्रम स्थापित करने में आगे आना होगा।
इस कार्यक्रम को सुनने के लिए
download करें हमारा App Google Play Store से रेडियो धूम 89.6 को डाऊनलोड करना है और 1 जून 2, व 3 जून को दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक जरूर सुने।

Comment here