छत्तीसगढ़रायगढ़

ग्राम पंचायत चपले में आयुष्मान ग्राम सभा के अंतर्गत वितरण हुआ आयुष्मान भारत कार्ड :

Spread the love

ग्राम पंचायत चपले में आयुष्मान ग्राम सभा के अंतर्गत वितरण हुआ आयुष्मान भारत कार्ड : 

खरसिया दिनांक- 07/07/2023 – आज शुक्रवार दोपहर, खरसिया ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. अभिषेक पटेल जी, खरसिया जनपद पंचायत उपाध्यक्ष – कृष्ण कुमार पटेल, ग्राम पंचायत चपले के उपसरपंच -हीरा लाल पटेल, पंच – मिनकेतन पटेल, राजीव युवा मितान क्लब, चपले अध्यक्ष – ईश्वरी लाल पटेल एवं CSC VLE – भूपेन्द्र पटेल, और चपले कलस्टर बिहान PRP- माधुरी पटेल, एवं मितानिनों की उपस्तिथि में सामुदायिक भवन, चपले में आयोजित आयुष्मान ग्राम सभा में उपस्थित, 30 से ज्यादा हितग्राहियों को आयुष्मान भारत कार्ड का वितरण किया गया, और CSC VLE – भूपेन्द्र पटेल द्वारा आयुष्मान भारत कार्ड का महत्व व फायदे के बारे में उपस्थित हितग्राहियों को विस्तृत रूप से बताया गया । साथ ही डॉ. अभिषेक पटेल द्वारा लोगों को आयुष्मान भारत कार्ड बनवाने हेतु जागरूक एवं अपील किया गया ।

Comment here