खरसियाछत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री मोदी जी ने 1500 ओवरब्रिज व अंडर ब्रिज एवं 554 रेलवे स्टेशनों का पुनर्वास का किया लोकार्पण

Spread the love

*प्रधानमंत्री मोदी जी ने 1500 ओवरब्रिज व अंडर ब्रिज एवं 554 रेलवे स्टेशनों का पुनर्वास का किया लोकार्पण* 

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 554 रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इृसमें अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के अंतर्गत रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास व ओवर ब्रिजों, अंडरपास का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम में *विशिष्ठ अतिथि श्री महेश साहू जी जिलामंत्री व मुख्य अतिथि खेम साहू जी महामंत्री चपले मंडल भाजपा* भूपदेवपुए में रोड अंडर ब्रिज व ओवरब्रिज के शिलान्यास के वर्चुवल कार्यक्रम में शामि‍ल हुए।छत्तीसगढ़ के कई स्‍थानों पर भी इस अवसर पर कार्यक्रम आयोज‍ित किए गए।वर्चुवल के माध्यम से देश के 142 करोड़ जनताओं माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज भारत ने छोटे-छोटे सपने देखना छोड़ दिया है। हम बड़े सपने देखते हैं और पूरे करने के लिए दिनरात एक कर देते हैं। यही संकल्प इस विकसित भारत, विकसित रेलवे कार्यक्रम में दिख रहा है। पीएम ने आगे कहा कि देश में तेजी से काम हो रहा है। आज एक साथ रेलवे से जुड़ी दो हजार से अधिक परियोजनाओं का शिलान्‍यास-लोकार्पण हुआ है। अभी तो इस सरकार के तीसरे टर्म की शुरुआत जून से शुरू होने वाली है। अभी से जिस स्‍पीड से काम हो रहा है। वो सबको हैरत में डालने वाला हैपीएम ने कहा कि आपका सपना, आपकी मेहनत और मोदी का संकल्प विकसित भारत की गारंटी है। वंदे भारत जैसी सेमी हाईस्पीड ट्रेन के बारे में किसी सरकार ने नहीं सोचा। इसकी कल्पना एक दशक तक पहले मुश्किल थी। एक दशक पहले तक ट्रेन में स्वच्छता स्टेशन पर सफाई बड़ी बात मानी जाती थी। आज ये सब रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गए हैं।प्रधानमंत्री ने कहा कि रेलवे लाइन बिछाने की गति दोगुनी हो गई। आज ऐसी जगहों पर रेल पहुंच रही है। जिसकी लोगों ने कल्पना भी नहीं की। जैसे बैंक में जमा पैसे पर ब्याज मिलता है वैसे इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगी पाई से रोजगार के साधन बनते हैं। हमारी रेल छोटे किसानों को बढ़ावा देने वाली है। इसके लिए स्टेशनों पर विशेष दुकानें बनाई गई हैं। रेल की गति बढ़ेगी और उत्पादन तेजी से मार्केट पहुंचेंगे और उद्योगों की लागत कम होगी। आज पूरी दुनिया में भारत को निवेश के लिए सबसे आकर्षक माना जा रहा है। इसका कारण आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। और मोदी जी की कार्यक्रम में विशेष रूप से स्कूल के छात्रो ने भाग लेकर रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति को दर्शाये वही भुवदेवपुर के इस कार्यक्रम में आज क्षेत्रीय गांव के सरपंच जनपद सदस्य व भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता टीकम नायक मोहनमित्तल छत्रपाल डनसेना संजय डनसेना चंद्रशेखर पटेल संपत पटेल रामरतन यादव भीष्म राज पटेल केशरचंद साहू राजेश साहू मीरा रंधावा मदन चौहान दिनेश नायडू अमित साहू एवं क्षेत्रीय प्रतिष्ठत कार्यकर्ताओ की उपस्तिथि रही

Comment here