छत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि किसान पुत्र मुरली पटेल ( कछार) ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात किए

Spread the love

रायगढ़ :- खरसिया विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि किसान पुत्र मुरली पटेल ( कछार) ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात किए व किसानों के हित में कछार मांड नदी में स्टाप डेम बनाने की चर्चा भी हुई। मुरली ने कहा की अगर मांड नदी में स्टाप डेम का निर्माण होता है तो इसकी लाभ क्षेत्र के हजारों किसानों को होगा। जहां किसान दो फसली में धान गेहूं सहित अन्य फसल उगाकर लाभ ले सकते है। मांड नदी में आए दिन पानी सुख जाने के कारण किसान फसल उगाने के लिए वंचित रह जाते है। कछार मांड नदी में  स्टाप डेम निर्माण होने से खरसिया विधानसभा क्षेत्र के करीब 20 से 25 गांवो के किसानो को खेती के सिंचाई के लिए पानी मिल जाएगा। मुरली पटेल सदैव किसानों के हितो के लिए कार्य करते हुए आ रहे है। सरपंच , जिला पंचायत सदस्य जैसे संवैधानिक पद में रहकर जन हितैषी व किसानों के हित में कार्य करते आ रहे है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव ने उक्त विषय को किसानों के हित चर्चा बताया।

Comment here