खरसियाछत्तीसगढ़

कानून बदला, भारतीय न्याय संहिता त्वरित न्याय दिलाने में कारगर सिद्ध होगी, नागरिक जाने अपना अधिकार

Spread the love

*पुरे भारत में नवीन कानून से न्याय प्रक्रिया सरलता, सुगमता और शीघ्र निपटारे की ओर अग्रसर होगी*

● *कानून बदला, भारतीय न्याय संहिता त्वरित न्याय दिलाने में कारगर सिद्ध होगी, नागरिक जाने अपना अधिकार* 

● *नवीन अपराधिक कानून के संबंध में आज भुवदेवपुर थाना में आयोजित हुआ “क्रियान्वयन उत्सव” कार्यक्रम*…..

आज से नवीन कानून संहिताओं के तहत न्यायपालिका, पुलिस कार्यों का क्रियान्वयन करेगी । नवीन कानून लागू होने पर जिला पुलिस “क्रियान्वयन उत्सव” के रूप में पूरे छत्तीसगढ़ मना रही है जिसका उद्देश्य लोगों को नवीन कानून की जानकारी देना और लोगों को उनके अधिकारों को बताना है । इसी परिपेक्ष्य में आज थाना भूपदेवपुर में नवीन अपराधिक कानून पर आधारित क्रियान्वयन उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम की अध्यता नवीन थाना प्रभारी सीताराम ध्रुव ने की । मंच पर कार्यक्रम के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के मुख्यता सभी गांव के वरिष्ठ नागरिक ग्राम कोटवार पंच सरपंच जनपद पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य विशिष्ट अतिथिगण और पत्रकार साथी मंचासीन रहे।
थानाप्रभारी ध्रुव ने बताया कि नये कानून प्रणाली में तीव्र और सुगमता से न्याय मिलेगा । कानून नागारिकों को सुरक्षा देने का कार्य करता है इसलिए सभी को कानून में हुए बदलाव को जानना आवश्यक है । नवीन कानून प्रणाली में प्रतीकात्मक बदलाव आएगा सरलता, सुगमता और तीव्र निपटारे की ओर अग्रसर है । कानून सुरक्षा देने वाली रही है और कानून में बदलाव सुरक्षा देने वाला सिद्ध होगा। जो कानून ब्रिटिश कार्यकाल से चला आ रहा था जिसका बदलाव किया गया और जनता को सुविधा हो उसके लिए ऑनलाइन को ज्यादा प्राथमिकता दिया गया है कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य उपस्थित गणमान्य नागरिकों, मीडिया के माध्यम से नवीन कानून का प्रचार प्रसार हो और जनताओं को सीधा लाभ मिले

Comment here