खरसियाछत्तीसगढ़

राजन कोलवासरी से निकलने वाली ओवरलोड गाड़ी डूमरपाली के मुख्य मार्ग से वर्षों से है ग्रामवासी परेशान

Spread the love

राजन कोलवासरी से निकलने वाली ओवरलोड गाड़ी डूमरपाली के मुख्य मार्ग से वर्षों से है ग्रामवासी परेशान

डूमरपाली के मुख्य मार्ग मे चले संभाल कर रोड बना खाई कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना

खरसिया राजन कोलवासरी छोटेडूमरपाली के द्वारा ओवरलोड गाड़ी हाई स्पीड चलने के कारण क्षेत्रवासियों को कई प्रकार की समस्याएँ हो रही है- राजन कोलवासरी से निकलने वाली ओवरलोड गाड़ी आवागमन एवं आसपास के खेती हो रहे हैं प्रभावित जन समस्या को लेकर भाजयुमो जोबी के प्रभारी जय प्रकाश डनसेना एवं भाजयुमो ज़ोंबी मंडल अध्यक्ष दिनेश पटेल ने सांसद राधेश्याम राठिया को ज्ञापन दिया वर्षो से ग्रामीण की समस्या को सांसद महोदय को अवगद कराया राजन कोलवासरी छोटेडूमरपाली के द्वारा ओवरलोड गाड़ी हाई स्पीड चलने के कारण रोड कई जगह 3-4 फीट गहरा हो चुका है जिसके कारण आये दिन समस्त क्षेत्रवासियों एवं स्कूली छात्रों को दुर्घटना की संभावना बनी रहती है न ही कंपनी के द्वारा कोई भी मरम्मत कार्य कि जा रही है। राजन कोलवासरी छोटेडूमरपाली के द्वारा ओवरलोड गाड़ी हाई स्पीड चलने के कारण धूल एवं डस्ट उड़ने के कारण स्कूली छात्रों तथा आने-जाने वाले राहगीरों तथा पशु पक्षियों को भारी परेशानीयों का समना करना पड़ रहा है न ही कंपनी के द्वारा पानी छिड़काव किया जाता । राजन कोलवासरी छोटेडूमरपाली के द्वारा ओवरलोड गाड़ी हाई स्पीड चलने के कारण रोड़ से धूल एवं डस्ट उड़ने के कारण धान की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है। फसल काला होने के कारण मंडियों में नही लिया जाता। जिससे किसानों को भारी नुकसान होता है जिसकी मुआवजा कंपनी द्वारा किसानों को दिया जाये |

Comment here