छत्तीसगढ़रायपुर

आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 15 नवीन इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर 15 जिलों के लिए रवाना किया

Spread the love

आज मुख्यमंत्री निवास परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 15 नवीन इंटरसेप्टर वाहनों को हरी झंडी दिखाकर 15 जिलों के लिए रवाना किया। इस दौरान वाहनों के उपयोगिता और तकनीकी विशेषताओं की भी जानकारी ली।

आधुनिक तकनीक से सुसज्जित ये इंटरसेप्टर वाहन प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं के प्रभावी नियंत्रण में मददगार होंगे। इसके साथ ही तेज गति से एवं नशापान करके गाड़ी चलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी, कैबिनेट मंत्री श्री केदार कश्यप जी, सांसद श्री संतोष पांडेय जी, विधायक श्री अनुज शर्मा जी भी उपस्थित रहे।

Comment here