शहीद एडिशनल एसपी आकाश को विनम्र श्रद्धांजलि🙏
धरती पर कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो जीते नहीं, बल्कि इतिहास रचते हैं। ऐसे ही एक वीर सपूत थे एडिशनल एसपी आकाश, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों द्वारा प्लांट किये बम विस्फोट में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।
आकाश ने जो बलिदान दिया है, वह केवल एक घटना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए त्याग, साहस और कर्तव्यनिष्ठा की अमिट मिसाल है।
आकाश सिर्फ एक नाम नहीं, एक ऊँचाई है।जिसे छूना हर किसी के बस में नहीं होता।
आज वो आकाश में समा गए हैं, लेकिन उनका नाम, उनका साहस और उनका समर्पण हमारे दिलों में हमेशा के लिए अमर हो गया है।
देश ने एक बहादुर अफसर खोया है, लेकिन उनके परिवार ने एक बेटा, एक भाई, एक पिता, एक जीवनसाथी खोया है।
इस अपूरणीय क्षति पर हम गहरा शोक प्रकट करते हैं और उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करते हैं।
🙏
जय हिन्द।
शहीद आकाश अमर रहें।


Comment here