रायगढ़, 11 दिसम्बर 2025/ प्रदेश के वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी.चौधरी ने आज पुसौर विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम-गुड़गहन, दर्रामुड़ा, झलमला एवं बड़े हल्दी में 2 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने आमजन से संवाद भी किया और उनकी आवश्यकताओं की जानकारी ली।
*इन कार्यों का किया हुआ लोकार्पण एवं भूमिपूजन*
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने 6.5 लाख रुपये की लागत से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। इसके बाद गुड़गहन में 1.20 किमी लंबे पहुंच मार्ग एवं नाली निर्माण कार्य का 181.09 लाख रुपये की लागत से भूमिपूजन किया। ग्रामीणों की सुविधा के लिए उन्होंने 10 लाख रुपये लागत के शेड निर्माण की घोषणा भी की। गुड़गहन एवं दर्रामुड़ा में सरस्वती स्व-सहायता समूह डूमरमुड़ा द्वारा संचालित रेडी-टू-ईट निर्माण इकाई का शुभारंभ किया गया। इकाई में 10 महिलाएं कार्यरत हैं, जो पुसौर ब्लॉक की 231 आंगनबाड़ी केंद्रों में रेडी-टू-ईट सामग्री की आपूर्ति करेंगी। समूह को छत्तीसगढ़ महिला कोष से 6 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ है, जबकि यूनिट स्थापना हेतु एसबीआई से अतिरिक्त ऋण लिया गया है। इस पहल से स्थानीय महिलाओं को नियमित आय के अवसर मिलेंगे। झलमला में उन्होंने 20 लाख रुपये की लागत से विधायक मद योजना के तहत बनाए गए सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। झलमला में आयोजित विकास कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री चौधरी ने गांव की आवश्यकताओं को देखते हुए 10 लाख रुपये के कार्यों की घोषणा की। इससे ग्राम पंचायत क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने 30 लाख रुपए की लागत से ग्राम-बड़े हल्दी में महतारी सदन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। झलमला में स्थानीय फूल माली समाज द्वारा वित्त मंत्री श्री चौधरी का सब्जियों से तौल कर स्वागत किया गया।
*वित्त मंत्री ने विद्यार्थियों से की चर्चा*
वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलमला में स्मार्ट क्लास रुम का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने “बच्चों से चर्चा 2025” कार्यक्रम में विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनकी सीखने की प्रक्रिया, खेलकूद, अनुशासन तथा भविष्य निर्माण से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे अपार प्रतिभा से भरपूर होते हैं, जिन्हें केवल बेहतर मार्गदर्शन, संसाधन और सुरक्षित वातावरण की आवश्यकता होती है।
#opchoudhary #goodgovernance #BJPForDevelopment


Comment here