● *सस्ते दाम पर मोटर सायकल बेचने की सूचना पर खरीददार बनकर पहुंची कोतवाली पुलिस*…..
● *चोरी की निकली बाइक, आरोपी युवक भेजा गया रिमांड पर*…..
दिनांक 11/06/2021 के दोपहर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष नागर को केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड के पास एक युवक सस्ते दाम पर बिना नम्बर प्लेट वाली मोटर सायकल के बिक्री के लिए ग्राहक तलाश करने की जानकारी मिली । थाना प्रभारी अपने स्टाफ को जाकर तस्दीक करने का निर्देशित किये । स्टाफ ग्राहक बनकर युवक से बाइक का मोलभाव किये और कागजात की मांग किये । तब उसने चन्द्रपुर से बाइक बिक्री करने आना और कागजात नहीं होना बताया। उसके बाद स्टाफ उसे कोतवाली स्टाफ बताकर कड़ी पूछताछ किये तो युवक उसे चोरी की बाइक होना बताया । आरोपी युवक अपना नाम संजीव बताया है । थाना कोतवाली पुलिस में आरोपी संजीव साहू पिता चद्रभान साहू उम्र 21 वर्ष निवासी गिरगिरा थाना चन्द्रपुर जिला जांजगीर चाम्पा के विरूद्ध 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।


Comment here