खास खबररायगढ़

*#सरिया पुलिस की नाकेबंदी में ओडिशा से मोटर सायकल पर शराब ला रहा युवक भठली के पास पकड़ा गया*…. ● *आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब व मोटर सायकल जप्त, आरोपी आबकारी एक्ट के तहत गया जेल*….

Spread the love

*सरिया*

● *#सरिया पुलिस की नाकेबंदी में ओडिशा से मोटर सायकल पर शराब ला रहा युवक भठली के पास पकड़ा गया*….

● *आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब व मोटर सायकल जप्त, आरोपी आबकारी एक्ट के तहत गया जेल*….

सरिया पुलिस द्वारा दिनांक 22/06/2021 को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ अवैध महुआ शराब की कार्रवाई की गई है । शराब परिवहन के विरूद्ध की गई कार्रवाई में आरोपी से 20 लीटर महुआ शराब और बाईक की जप्त की गई है । आरोपी को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार माइनर एक्ट की कार्रवाई करने थाने के प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू आरक्षक महादेव बंजारा, मोहन लाल पटेल के साथ देहात पेट्रोलिंग पर थे ,जिन्हें मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति इच्छापुर (उडिसा) की ओर से महुआ शराब बिक्री करने के लिये मोटर सायकल से ला रहा है । सूचना पर स्टाफ सरिया, भठली मेन रोड में नाकाबंदी किये । कुछ समय बाद भठली की ओर से आ रहे एक लाल रंग के मोटर सायकल के चालक को रोककर पूछताछ किये जो अपना नाम *दिलीप बेसन पिता अक्षय बेसन उम्र 29 वर्ष सा0 द्वारी थाना अम्बाभौना जिला बरगढ (उडिसा)* का होना बताया । उसके मोटर सायकल को चेक करने पर मोटर सायकल के सामने तेल टंकी ऊपर रखा एक सफेद प्लास्टिक बोरी अंदर पन्नी में भरा *20 लीटर महुआ शराब* मिला । आरोपी इसे अवैध बिक्री के लिये ओडिशा से लेकर आना बताया, जिस पर उससे *20 लीटर महुआ शराब, कीमती 4000 और उसकी मोटर सायकल TVS SPORT क्र0 OD 17 A-0209* को जप्त कर थाने लाया गया । आरोपी पर 34(2)59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Comment here