खास खबरछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायगढ़

विप्र स्वास्थ्यसेवा संगठन ने मनाया डॉक्टर्स डे  कोवीड वरियर्स के रूप में निरंतर सेवारत डॉ वीणा मिश्रा का किया सम्मान दिवंगत स्वास्थ्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देकर औषधीय पौधों का किया वितरण

Spread the love

विप्र स्वास्थ्यसेवा संगठन ने मनाया डॉक्टर्स डे

कोवीड वरियर्स के रूप में निरंतर सेवारत डॉ वीणा मिश्रा का किया सम्मान

दिवंगत स्वास्थ्य कर्मियों को श्रद्धांजलि देकर औषधीय पौधों का किया वितरण

रायपुर. 1 जुलाई डॉक्टर्स- डे के अवसर पर स्व. श्रीमती विमला दीवान स्मृति समाजसेवी संस्था “विप्र स्वास्थ्यसेवा संगठन छ ग” द्वारा संगठन कार्यालय विमल कुंज में समाजसेवियों की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कोरोना महामारी के इस दौर में आम नागरिकों को अपनी चिकित्सा एवम स्वास्थ्यगत सेवाएं देते हुए अपना जीवन त्यागने वाले दिवंगत कोवीड वारियर्स को पंडित जी श्री लाला शुक्ला के मंत्रोच्चार के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
संगठन के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ सुशील बागडे द्वारा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, पथरी रोग में उपयोगी तथा अन्य बीमारियो में स्वास्थ्य लाभ देने वाले औषधीय पौधो की जानकारी देते हुए निशुल्क पौधे वितरित की गई। डॉ बागडे ने बताया कि इन पौधों को अपने घर में गमले में लगाया जा सकता है तथा इसके उपयोग की विधि भी बताए।

कोरोना महामारी के प्रारंभिक दौर से आज तक लगातार नागरिकों और मरीजों को स्वास्थ्य एवं चिकित्सा गत अपनी सेवाएं देते हुए home corantine, covid test, vaccination तथा अन्य कार्यों में शासकीय आदेश का पालन करते हुए सेवाभाव से निरंतर सक्रिय डॉ श्रीमती वीणा मिश्रा जी का उनके विशिष्ट सेवा कार्य के लिए सम्मान किया गया।
आज के इन सभी कार्यक्रमों में संगठन अध्यक्ष डॉ सतीश दीवान के साथ डॉ सुशील बागडे, श्री भोला महतो, श्रीमती सरिता दीक्षित, श्री शेष नारायण तिवारी एवं श्रीमती ममता तिवारी की सक्रिय उपस्थिति रही।

Comment here