खरसियाखास खबरछत्तीसगढ़

मंत्री उमेश पटेल ने आज क्षेत्रवासियों को दिया डबल सौगात सिविल अस्पताल में स्थापित होगा ब्लड बैंक तो वहीं चपले व खरसिया में बनाये जाएंगे ‘ऑक्सीजन प्लांट चिकित्सा के क्षेत्र में खरसिया में जुड़ा विकास का एक और नया अध्याय

Spread the love

खरसिया

मंत्री उमेश पटेल ने आज क्षेत्रवासियों को दिया डबल सौगात
सिविल अस्पताल में स्थापित होगा ब्लड बैंक तो वहीं चपले व खरसिया में बनाये जाएंगे ‘ऑक्सीजन प्लांट चिकित्सा के क्षेत्र में खरसिया में जुड़ा विकास काएक और नया अध्याय

खरसिया विधानसभा क्षेत्र के विकास में सतत प्रयासरत उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल नित नए विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाने में लगे हुए हैं। आज क्षेत्र के विकास के क्रम में एक और नई कड़ी जोड़ते हुए आज मंत्री उमेश पटेल ने अपने प्रयासों से खरसिया सिविल हॉस्पिटल में डीएमएफ फंड से ब्लड बैंक व ऑक्सीजन प्लांट के लिए राशि की स्वीकृति दिलाने में सफलता प्राप्त की है। खरसिया विधानसभा के एकमात्र सिविल हॉस्पिटल में अब ब्लड बैंक की शुरुआत होगी तो वही चपले व खरसिया में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होंगे

सिविल अस्पताल खरसिया में स्थापित होगी ब्लड बैंक

खरसिया सिविल अस्पताल में ब्लड की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए मंत्री उमेश पटेल राहत भरा कार्य किया है। इस अस्पताल में श्री पटेल के प्रयासों से अब ब्लड बैंक की शुरुआत होगी

ब्लड बैंक निरीक्षण टीम के औपचारिक निरीक्षण पश्चात ब्लड बैंक टीम द्वारा सहमती देने के बाद शीघ्र ही यहां प्रारंभ हो जाएगा खरसिया सिविल हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों को ब्लड के लिए अब इधर – उधर भाग दौड़ नहीं करना पड़ेगा। ब्लड बैंक की स्थापना से ब्लड संबंधी व्यवस्थामें क्षेत्रवासियों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी एवं मरीजों को इसका सीधा लाभ प्राप्त होगा। मंत्री उमेश पटेल प्रारंभ से ही खरसिया सिविल अस्पताल को सर्व सुविधा युक्त बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं जिसका लाभ ऑफ ब्लड बैंक के लिए राशि के स्वीकृत हो जाने से क्षेत्रवासियों को लाभ मिलेगा।

खरसिया व चपले में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट

क्षेत्रवासियों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए मंत्री उमेश पटेल ने खरसिया और चपले में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने के लिए शासन से निवेदन किया था जिसे हरी झंडी मिल गई है। अब भविष्य में खरसिया क्षेत्र के अस्पतालों को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलेगी

मंत्री उमेश पटेल लोगों की स्वास्थ्य को लेकर सदैव चिंतित रहे हैं और उनके स्वास्थ्य सुविधाओं के बढ़ोतरी के लिए हमेशा उन्होंने प्रयास किया है। आज उसी प्रयास का परिणाम है कि उनके अनुशंसा से ब्लड बैंक और ऑक्सीजन प्लांट जैसे बहुत बड़े कार्यों के लिए शासन ने जरूरी राशि की स्वीकृति दे दी है। सिविल अस्पताल के लिए ब्लड बैंक व ऑक्सीजन प्लांट संजीवनी बूटी की तरह काम करेगा और इसका सीधा लाभ खरसिया के जनता को मिलेगा।

विदित हो कि पूर्व में मंत्री उमेश पटेल के प्रयास से एक्सरे मशीन, डेंटल चेयर, ब्लड स्टोरेज सेंटर, सर्व सुविधायुक्त हमर पैथोलॉजी, लैब 01, एनआरसी एंबुलेंस, एनआरसी का जीर्णोद्धार तथा विद्युत संबंधित जीर्णोद्धार कार्य के साथ-साथ सिविल अस्पताल खरसिया को सर्व सुविधायुक्त बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहे हैं। आज इन्हीं प्रयासों का परिणाम है कि क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीजन प्लांट एवं ब्लड बैंक का लाभ मिल पाएगा। मंत्री उमेश पटेल खरसिया सिविल अस्पताल में आने वाले समय में एक से बढ़कर एक सुविधाओं को लाने के लिए प्रयासरत हैं जिस प्रकार से इस अस्पताल की दशा में निरंतर सुधार देखा जा रहा है उम्मीद है आने वाले समय में यहां और भी कई बड़ी-बड़ी सुधार देखने को मिलेंगी और क्षेत्रवासियों के लिए यह अस्पताल चिकित्सा के क्षेत्र में एक आयाम रचेगा

आपको यह भी बताते चले

डॉ.डी.पी.पटेल के आने के बाद से सिविल अस्पताल में मरीजों की इनडोर संख्या में बढ़ोतरी हुई है वही 200 प्रतिदिन ओ पी डी मरीजों संख्या भी पहुच चुकी है

Comment here