खरसियाखास खबरछत्तीसगढ़

खरसिया में विधानसभा स्तरीय बैठक हुआ संपन्न खरसिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश/ जिला रायगढ़ के दिशा निर्देश पर विधानसभा स्तरीय एक आवश्यक बैठक आज श्रीराम जानकी मंदिर खरसिया में आयोजित किया गया।

Spread the love

खरसिया में विधानसभा स्तरीय बैठक हुआ संपन्न

खरसिया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश/ जिला रायगढ़ के दिशा निर्देश पर विधानसभा स्तरीय एक आवश्यक बैठक आज श्रीराम जानकी मंदिर खरसिया में आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में बताया गया गया की भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत कोरोना की दूसरी लहर में भी नवंबर माह 2021 तक प्रत्येक गरीब व्यक्ति के लिए 5 किलो चावल भेजा जा रहा है, किंतु राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रत्येक हितग्राही को 5 किलो चावल वितरण नही किया जा रहा है, इसके विरोध में पार्टी ने धरना प्रदर्शन की योजना बनाई है, जिसके तहत राशन दुकानों एवं विधानसभा स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जावेगा।

उसी क्रम में आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश/ जिला रायगढ़ के दिशा निर्देश पर विधानसभा स्तरीय एक आवश्यक बैठक आज श्रीराम जानकी मंदिर खरसिया में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गुहाराम अजगल्ले (सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर चांपा) अध्यक्षता विकास महतो (सदस्य कार्यसमिति प्रदेश भाजपा व सह संगठन प्रभारी जिला भाजपा रायगढ़) ओपी चौधरी (प्रदेश मंत्री भाजपा छत्तीसगढ़), गिरधर गुप्ता (सदस्य कार्यसमिति प्रदेश भाजपा छत्तीसगढ़), उमेश अग्रवाल (जिलाध्यक्ष भाजपा रायगढ़ छ.ग.) एवं अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Comment here