*अघरिया प्रतिभा सम्मान समारोह 16/10/21को*
हमारे समाज के पिछले दो वर्षों में विभिन्न पदों में चयनित और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त युवाओं को अखिल भारतीय अघरिया समाज द्वारा सम्मानित किए जाने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेतु मंत्री महोदय आदरणीय श्री उमेश पटेल जी से केंद्रीय अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर पटेल की अध्यक्षता में श्री दीनदयाल पटेल,श्री लक्ष्मण पटेल,श्री धनन्जय पटेल,श्री डमरूधर पटेल,चूड़ामणि चौधरी जी का प्रतिनिधि मंडल ने आज दोपहर उनके निवास ग्राम नंदेली में भेंट की।मान.मंत्री जी ने दिनांक 16/10/21 दिन शनिवार को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बनने हेतु अपनी सहमति प्रदान कर दी है। अतः माननीय मंत्री महोदय श्री उमेश पटेल जी के मुख्य अतिथि और समाज के यशस्वी विधायक श्री प्रकाश नायक जी, माननीय जिला पंचायत अध्यक्ष गण,माननीय पूर्व विधायक गण, माननीय आई ए एस, माननीय आई पी एस,माननीय राज्य सेवा के अधिकारी गण, कोचिंग संचालक गण के साथ ही साथ समाज के विशिष्ट व्यक्तिगण इत्यादि की उपस्थिति में दिनांक 16/10/21शनिवार को सुबह 10 बजे से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन मां नाथलदाई परिसर टिमरलगा चंद्रपुर में आयोजित होगा।
धन्यवाद
अखिल भारतीय अघरिया समाज द्वारा सम्मानित किए जाने वाले कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेतु मंत्री महोदय आदरणीय श्री उमेश पटेल


Comment here