छत्तीसगढ़रायगढ़रायपुर

एनएसयूआई छात्रनेता कौनेन अंसारी के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 132वीं जयंती मनाई गई

Spread the love
  1. *एनएसयूआई छात्रनेता कौनेन अंसारी के नेतृत्व में पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की 132वीं जयंती मनाई गई* 

आज स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की जयंती के अवसर पर सूरजपुर जिला मुख्यालय में स्थित नेहरू पार्क में चाचा नेहरू जी की प्रतिमा पर एनएसयूआई प्रदेश सचिव कौनेन अंसारी के द्वारा माल्यार्पण किया गया एवं पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी उपलब्धियों को याद किया। एनएसयूआई नेता कौनेन अंसारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बच्चों में चॉकलेट बांटकर बाल दिवस मनाया।
कौनेन अंसारी ने कहा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया। साथ ही उनके नेतृत्व में देश विकास की दौड़ में आगे रहा। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मौजूदा सरकार पर भी तीखे प्रहार किए। कहा भाजपा के शासन में देश व प्रदेश का विकास थम गया है। आम जनमानस सरकार की गलत नीतियों का शिकार होकर महंगाई की मार से जूझ रहा है। कहा कांग्रेस गांवों में जन जागरण पद यात्रा कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को हर व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहा है। निश्चित तौर पर केंद्र पर बैठी भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। इस पूरे कार्यक्रम में मुख्य रूप से स्वप्निल सिन्हा, दुर्गेश कुमार,अविनाश साहू, फिरोज अंसारी, अदनान,फैजान, समीर, राहुल, मेहुल यादव, नीरज,सुहैल,सिराजूदिन, असरफ,मयंक,हिमांशु इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Comment here