छत्तीसगढ़रायगढ़

अखिल भारतीय अघरिया समाज के कृषक सम्मान समारोह में पहुँचे विधायक प्रकाश नायक

Spread the love

अखिल भारतीय अघरिया समाज के कृषक सम्मान समारोह में पहुँचे विधायक प्रकाश नायक
रायगढ़।चंद्रपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम साल्हे में अखिल भारतीय समाज क्षेत्रीय समिति डभरा द्वारा आयोजित कृषक सम्मान समारोह में रायगढ़ के युवा विधायक श्री प्रकाश नायक शामिल हुए।इस मौक़े पर श्री राम कुमार यादव की विशेष उपस्थिति रहीं।रविवार को यहाँ आयोजित कार्यक्रम में उनका कर्मा नृत्य व बाजे गाजे के साथ सम्मानित किया गया।इस अवसर पर रायगढ़ रायपुर बिलासपुर डभरा,खरसिया,सरिया, बरमकेला सराईपाली सहित जिले के अलावा ओड़िशा से आये अघरिया समाज के कृषकों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया गया।
ग्राम साल्हे में आयोजित इस कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक ने आयोजन के लिए अखिल भारतीय अघरिया समाज क्षेत्रीय समिति को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए समाज के कृषकों के सम्मान के लिए उनका आभार माना उन्होंने कहा कि पहली बार इस तरह समाज के कृषक पुत्रों का सम्मान हो रहा है।इससें जहाँ इन कृषकों को नई उर्जा मिलेगी वही समाज से जुड़े अन्य लोगों को प्रेरणा भी मिलेगी इस कार्यक्रम में देखा गया कि हमारे समाज के कृषक तरह तरह के सब्जियों की खेती कर लोगों को प्रेरित कर रहें हैं।विधायक ने यह भी कहा कि हमारा अघरिया समाज कृषि पर आधारित समाज है।मुझे इस बात पर गर्व हैं कि मैं इस समाज का व्यक्ति हू और कृषक हूँ।
आज के कार्यक्रम में हमारे सम्मानित केंद्रीय अध्यक्ष श्री भुवनेश्वर पटेल पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती रूपकुमारी चौधरी पूर्व विधायक श्री त्रिलोचन पटेल पूर्व विधायक जवाहर नायक पूर्व कलेक्टर ओ पी चौधरी विधायक श्री रामकुमार यादव केंद्रीय पदाधिकारी छेत्रिय पदाधिकारी सभी किसान बन्धु सभी महिला शक्ति सभी स्वाजातीय बन्धु की उपस्थिति में डभरा इकाई के सभी पदाधिकारी जिसमे कमल किशोर पटेल अध्यक्ष डभरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comment here