शनिवार शाम उल्दा वैष्णों देवी मंदिर में रायगढ़ मरार पटेल समाज का बैठक हुआ सम्पन्न:
खरसिया : मरार पटेल समाज, जिला-रायगढ़ के बरगढ़ केन्द्र के माँ वैष्णों देवी मन्दिर, उल्दा (खरसिया) में शनिवार शाम जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न हुआ, जिसमें रायगढ़ मरार पटेल समाज के द्वारा आगामी दिनांक-20/11/2021 (शनिवार) को दोपहर 12 बजे, छत्तीसगढ़ शासन के शाकम्भरी बोर्ड अध्यक्ष- श्री रामकुमार पटेल जी (केबिनेट मंत्री दर्जा) का रायगढ़ मरार पटेल समाज की पावन धरती पर प्रथम आगमन होने जा रहा है, जिसका जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने के लिए रायगढ़, मरार पटेल समाज द्वारा माँ वैष्णो देवी मंदिर, उल्दा (खरसिया) के प्रांगण में बैठक रखा गया था, जिसमें शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष- श्री राम कुमार पटेल जी व क्षेत्रीय विधायक व उच्चशिक्षा मंत्री-श्री उमेश नंद कुमार पटेल जी मुख्य अतिथि के रूप में दिनांक-20/11/2021 (शनिवार) को शामिल होने जा रहे हैं।
रायगढ़, मरार पटेल समाज के द्वारा जिला स्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम रखी गई है, जिसमें मरार पटेल समाज के स्वजातीय बंधुओं के द्वारा माँ वैष्णो देवी मन्दिर प्रांगण उल्दा (खरसिया) को चयन कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया, तथा क्षेत्रीय सामाजिक गतिविधियों के विषय में चर्चा- परिचर्चा कर कार्यक्रम को सफल बनाने की बैठक में निर्णय लिया गया। जिसमें रायगढ़, मरार पटेल समाज के जिलाध्यक्ष-भूपेन्द्र पटेल, उपाध्यक्ष-कृपासिन्धु पटेल, घासी पटेल, सचिव-आनंद राम पटेल, सह-सचिव-दरशराम पटेल, कोषाध्यक्ष-नारायण पटेल, प्रदेश युवा सचिव-मुकेश पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष-पुरुषोत्तम पटेल, बरगढ़ केन्द्र अध्यक्ष-जितेन्द्र पटेल, सचिव-दुर्गा पटेल, कोषाध्यक्ष-मनोहर पटेल, मीडिया प्रभारी-सुशान्त पटेल, युवा अध्यक्ष-अजय पटेल, बोतल्दा केन्द्र अध्यक्ष-नुतन पटेल, सचिव- जीवन पटेल, पूर्व अध्यक्ष-भूखउ पटेल, पानीखेत केन्द्र अध्यक्ष-हीरालाल पटेल, सचिव-नरेन्द्र पटेल, देंहजरी केन्द्र अध्यक्ष-मनोहर पटेल, पामगढ़ केन्द्र अध्यक्ष-श्रीधर पटेल, रायगढ़ केन्द्र अध्यक्ष-महादेवा पटेल, चपले केन्द्र अध्यक्ष-लखन पटेल, छोटे मुड़पार केन्द्र सचिव-बृजमोहन पटेल, दर्रामुड़ा केन्द्र सदस्य-लव कुश पटेल, पंकज पटेल, हिन्दू पटेल, परदेशी पटेल, गजेन्द्र पटेल, खोरसीपाली ग्राम अध्यक्ष-सहसराम पटेल, उल्दा ग्राम अध्यक्ष-मोहन पटेल, श्यामलाल पटेल, त्रियोगीनारायण पटेल, छोटेलाल पटेल, दिनेश पटेल व सैकड़ों स्वजातीय बंधु, ग्राम, जिला पदाधिकारीगणों की उपस्थिति में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार किया गया।
शनिवार शाम उल्दा वैष्णों देवी मंदिर में रायगढ़ मरार पटेल समाज का बैठक हुआ सम्पन्न


Comment here