छत्तीसगढ़

चंद्रहासिनी की पावन नगरी के निकट महानदी के तट पर राधामाधव मन्दिर के भूमिपूजन पर सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल -हुआ भंडारा

Spread the love

💥 *श्री श्री 108 राधामाधव मंदिर आश्रम का भूमिपूजन ग्राम विश्वासपुर में मुख्य अतिथि रायगढ विधायक प्रकाश नायक के द्वारा किया गया*
🌟 *चंद्रहासिनी की पावन नगरी के निकट महानदी के तट पर राधामाधव मन्दिर के भूमिपूजन पर सैकड़ो श्रद्धालु हुए शामिल -हुआ भंडारा*
हमारे क्षेत्र के लिए यह परम सौभाग्य का विषय है बहुत ही अंचल वासियों के लिए खुशखबरी और सुखद पल है कि हमारे रायगढ विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड बरमकेला अंतर्गत सरिया साल्हेओना क्षेत्र के अंतिम छोर में बसे एक छोटे से गाँव विश्वासपुर जो चंद्रपुर में बसे माँ चंद्रहासिनी नगरी की पावन धरा के समीप माँ नाथलदाई के निकट चित्रोत्पला महानदी तट के किनारे बसे गांव जो तीनों विधानसभा को जोड़ती हुई रायगढ विधानसभा, सारंगढ़ विधानसभा व चंद्रपुर विधानसभा के संगम को जोड़ती हुई श्री श्री गुरु भरोसा की असीम कृपा से गुरुदेव नरसिंह दास, सुशील दास व प्रमोद दास के मार्गदर्शन व ग्राम गौटिया रघुनाथ पटेल ,राजाराम पटेल की अगुवाई में एवं विस्वासपुर पँचायत मानिकपुर सरिया अंचल वासियों के आशीर्वाद व सहयोग से विस्वासपुर पहाड़ी छोर के पास सरिया ,बरमकेला चंद्रपुर मेन रोड के किनारे बहुत ही आस्था का केंद्र सुखद नदी संगम के पुण्य भूमि विस्वासपुर मे श्री श्री राधा माधव इच्छानुसार श्री वृंदावन धाम के लिए आज दिनाँक 10.12.2021 दिन शुक्रवार तिथि अगहन शुक्ल पक्ष छठ को को 12 बजे रायगढ के लोकप्रिय युवा विधायक प्रकाश नायक,जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक एवं गांव के क्षेत्र के सैकड़ो कार्यकर्ताओं भक्त वृन्द की मौजूदगी में राधामाधव मन्दिर का भूमिपूजन वैदिक मंत्रोच्चारण पूजा पाठ विधि विधान के साथ विधायक ने गैंती चलाकर भूमिपूजन के कार्यक्रम संपन्न हुआ जो विश्वासपुर में मन्दिर निर्माण के पश्चात वृन्दावनधाम का अखंड नाम संकीर्तन व प्रत्येक संक्रांति दिन भागवत रामायण पाठ एवं यज्ञ सेवा निवृति व भक्त वृन्द के द्वारा होगा यह विश्वासपुर में राधामाधव मन्दिर लेन्धरा अम्बाभोना सरायपाली के बाद रायगढ़ जिले का चतुर्थ तीर्थ वृन्दावनधाम के रूप में जाना जाएगा नदी के उस तट पर माँ चंद्रहासिनी ,नाथलदाई का वास और इस तट पहाड़ी पर राधामाधव मंदिर आश्रम बनने जा रहा है जो हमारे रायगढ विधानसभा बरमकेला सरिया साल्हेओना विस्वासपुर वासियो के लिए गौरव व हर्ष का विषय है ।।
*मुख्य अतिथि रायगढ विधायक प्रकाश नायक ने अपने वक्तव्य में कहे कि यह राधामाधव मन्दिर बहुत ही अच्छी जगह विश्वासपुर में बन रहा है जहाँ विश्वास आस्था व प्रेम रहता है वहीं मंदिर बनता है और यही वह गाँव अंचल वासियों के लिए विश्वास का प्रतीक है जो यहाँ राधामाधव का मंदिर बनने जा रहा है यह मंदिर चंद्रहासिनी मंदिर नाथलदाई मंदिर धाम तीर्थ स्थान के साथ साथ विस्वासपुर राधामाधव मंदिर भी तीर्थ स्थान क्षेत्र वासियों के लिए आस्था का केंद्र बनेगा जो क्षेत्र वासियों के लिए बहुत ही खुशी का विषय है!*
➖➖➖➖➖➖➖➖
*विधायक प्रकाश नायक का हुआ अभूतपूर्व स्वागत हुई गुरूदेव की पूजा*
जैसे ही रायगढ़ के लोकप्रिय युवा विधायक प्रकाश नायक का विस्वासपुर राधामाधव के भूमिपूजन हेतु आगमन हुआ वहीं कार्यकर्ता साथियों ने फूल मालाओ बाजे किर्तन मंडलीयो से भक्त वृन्द के द्वारा गायन बादन करते हुए अभूतपूर्व स्वागत करते हुए पंडाल तक ले जाया गया उसके बाद ग्राम विस्वासपुर गौटिया रघुनाथ सपत्नीक के द्वारा गुरु ब्रम्हा गुरु विष्णु गुरु देव महेश्वर गुरु साक्षात परम ब्रम्हा तस्मै श्री गुरुवे नमः की तर्ज पर नरसिंह गुरु के चरण धो कर गुरु की पूजा अर्चना किया गया ।।
राधामाधव मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम के पश्चात भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित भक्त गण सभी ने प्रसाद ग्रहण किये ।।
आज के राधामाधव मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रायगढ विधायक प्रकाश नायक, ,डीडीसी कैलाश नायक के साथ साथ नरसिंह गुरु,शुशील गुरु,प्रमोद गुरु, विधायक प्रतिनिधि नरेश साहू, सहित रघुनाथ पटेल,राजाराम पटेल,कुबेरचरण केशरवानी, भुवनविजय, ईश्वर साहू,युवराज चौधरी,विजय पटेल,अगनू पटेल,उग्रसेन साहू,सरपंच अमरनाथ निषाद,मोहन पटेल,तेजराम मालाकार,प्रेम साहू,खीरो पटेल,दाता मिरी,बसंत पटेल,अनंतराम,,विक्रम सिंह ,नवरतन,रितु पन्ना,नारायण,बाबूलाल,छोटेबाबू, हरिशंकर सिदार,चेतन पटेल,धर्मपाल ,देवम पटेल,देवनाथ महेश, आदि भारी संख्या में कीर्तन मंडली सरिया अंचल के कार्यकर्ता व भक्त वृन्द साथी गण सैकडों की संख्या में मौजूद थे ।।

Comment here