छत्तीसगढ़

छग सरकार के तीन वर्ष पर ‘रन फॉर सीजी प्राइड’, सीएम बघेल संग संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने भी लगाई दौड़

Spread the love

*छग सरकार के तीन वर्ष पर ‘रन फॉर सीजी प्राइड’, सीएम बघेल संग संसदीय सचिव शकुन्तला साहू ने भी लगाई दौड़*   
छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार 17 दिसंबर को अपने तीन साल पूरे करने जा रही है। इससे पहले आज राजधानी में ‘रन फॉर सीजी प्राइड’ का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ,मंत्री व विधायक गण , रायपुर महापौर एवं संसदीय शकुन्तला साहू ने आज दौड़ लगाई।इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज की यह दौड़ गौरवशाली छत्तीसगढ़ के लिए है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में उनकी सरकार ने सफलतापूर्वक तीन साल पूरा कर लिया है। आज पूरा छत्तीसगढ़ सरकार पर भरोसा कर रहा है। इन तीन सालों में सरकार ने अपने किए वायदों को अंजाम तक पहुंचाया है। जिस उद्देश्य को लेकर सरकार पर प्रदेश की जनता ने भरोसा जताया, ऐतिहासिक जीत दिलाई, उसे पूरा करने में उनकी सरकार सफल साबित हुई है।

Comment here