अब खरसिया में होगी विद्युत अधिनियम के मामलों की सुनवाई.. अधिवक्ता संघ के प्रयासों से खरसिया अपर सत्र न्यायालय को मिला सुनवाई काअधिकार

अब खरसिया में होगी विद्युत अधिनियम के मामलों की सुनवाई..
अधिवक्ता संघ के प्रयासों से खरसिया अपर सत्र न्यायालय को मिला सुनवाई काअधिकार

..

खरसिया। अधिवक्ता संघ खरसिया के अध्यक्ष भोगीलाल यादव के अथक प्रयासों से अब खरसिया के अपर सत्र न्यायालय में में विद्युत अधिनियम 2003 के प्रकरणों के सुनवायी होगी जिससे खरसिया की जनता को इसका लाभ मिलेगा।

गौरतलब है कि पहले विद्युत अधिनियम के मामलों की सुनवाई रायगढ़ के विशेष न्यायालय में होती थी जिससे खरसिया तथा आसपास के क्षेत्रों की जनता को रायगढ़ जाना पड़ता था। आम जनता को हो रही परेशानियों को देखते हुए खरसिया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भोगीलाल यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति को ज्ञापन देकर उक्ताशय की मांग की थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए उच्च न्यायालय द्वारा विद्युत अधिनियम के प्रकरणों की सुनवाई का अधिकार खरसिया के अपर सत्र न्यायालय खरसिया को दिया गया है जिससे खरसिया क्षेत्र के अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को सरल, सुलभ एवं त्वरित न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share with