● *दुर्घटना से बचाव के लिये ट्रैफिक पुलिस की वाहन चालकों को जागरूक*….
*रायगढ़* । एडिशनल एसपी ट्रैफिक श्री माहेश्वर नाग के नेतृत्व में जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस द्वारा भारी वाहनों के चालकों को विशेषकर पिकअप, टाटा आइस एवं अन्य मालवाहक वाहनों में ऊंचा, लंबा एवं खतरनाक तरीके से माल लोड करने वाले वाहन चालक एवं मालिकों को जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया जा रहा है ।
यातायात पुलिस के अधिकारीगण ऐसे वाहन चालकों को बताया गया कि इस प्रकार से माल के परिवहन करना यातायात नियमों का उल्लंघन है साथ स्वयं की जान जोखिम में डाल अन्य व्यक्ति को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं । यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को इस प्रकार माल परिवहन करने से बचने अन्यथा वाहन चालक एवं वाहन स्वमी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जावेगा । यातायात पुलिस वाहन चालकों के साथ वाहन मालिक एवं ट्रांसपोर्टरों को भी यह संदेश दिया गया है कि इस प्रकार के यातायात नियमों का उल्लंघन न किया जावे अन्यथा प्रभावी कार्यवाही की जावेगी।


Comment here