छत्तीसगढ़रायपुर

संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना(सामुहिक विवाह) अंतर्गत नगर पंचायत पलारी में 16 जोड़ो का विवाह संपन्न हुवी जिनको नव दाम्पत्य जीवन के लिये आशीर्वाद दिया

Spread the love

*संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना(सामुहिक विवाह) अंतर्गत नगर पंचायत पलारी में 16 जोड़ो का विवाह संपन्न हुवी जिनको नव दाम्पत्य जीवन के लिये आशीर्वाद दिया*
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत पलारी विकासखंड के नगर पंचायत पलारी में 16 जोड़ों का विवाह संपन्न हुवा ।
अवसर पर सुश्री शकुन्तला साहू ने संबोधित कर बतायी इस योजना के माध्यम राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की बालिकाओं को शादी हेतु सहायता राशि सरकार के माध्यम से वितरण कर रहे है। जिसके माध्यम से वह बिना किसी आर्थिक परेशानी के विवाह को संपन कर सकते है। गरीबी रेखा से नीचे आने वाले सभी जरूरतमंद निराश्रित परिवारों को इस योजना से लाभान्वित किया जायेगा। आर्थिक तंगी के कारण बहुत से परिवार ऐसे है जो अपनी बेटियों की शादी का खर्च करने में समर्थ नहीं है ,जिसके कारण बालिकाओं को अपने जीवन में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है जिसके निदान के लिये मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह शुरू की गयी है। यह योजना शादी हेतु बालिकाओं को सहायता राशि देने का अवसर प्रदान करती है।इसके माध्यम से बीपीएल परिवार से संबंधित सभी बालिकाओं के विवाह हेतु 25 हजार रूपए की राशि आर्थिक सहायता एवं सामग्री के तौर पर लाभार्थियों को प्रदान की जा रही है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवारों को शादी हेतु मदद करने के लिए यह एक विशेष पहल छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा की गयी है। यह सामूहिक रूप में होने वाले विवाह को प्रोत्साहित करने के लिए एक महत्वपूर्ण कारक है जिसमें गरीब परिवार के नागरिक अपनी बेटी की शादी सामूहिक विवाह समारोह में एकत्रित हो कर सकते है।मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंर्तगत आज विकासखंड मुख्यालय पलारी में 16 जोड़े का सामूहिक विवाह हुआ संपन्न हुआ। कन्या विवाह में शामिल होने वाले जोड़ो को विभाग की ओर से 25 हजार रूपये स्वीकृत किया जाता है। जिसमें 19 हजार रुपये का उपहार सामग्री,1 हजार रूपये का चेक/बैंक ड्राफ्ट तथा शेष 5 हजार रूपये राशि विवाह आयोजन में खर्च किया जाता है। अंतिम में वर वधु नव दाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दिये ।
जिला कार्यक्रम अधिकारी एल आर कच्छप ने बताया की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत बाल विवाह को रोकने, निर्धन परिवार में होने वाली आर्थिक कठिनाईयों का निवारण,फिजूलखर्ची, दहेज के लेने-देन की रोकथाम को दृष्टिगत रखते हुये कलेक्टर डोमन सिंह के निर्देश पर कोविड प्रोटोकाॅल का पालन करते हुए छोटे-छोटे स्तर पर कन्या विवाह का आयोजन करने कहा गया है। कन्या विवाह में सम्मिलित होने वाले जोड़े एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालयों से फार्म प्राप्त कर जोड़ों का पंजीयन करा सकते है। जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा मैदानी अमलों को अधिक से अधिक जोड़े तैयार करने एवं आमजनों से अधिक से अधिक लोगो को योजना का लाभ लेने की अपील की गई है।
इस अवसर पर जनपद पंचायत पलारी के अध्यक्ष खिलेंद्र वर्मा , नगर पंचायत पलारी के अध्यक्ष यशवर्धन वर्मा ,जिला पंचायत सदस्य भुनेश्वरी वर्मा ,महिला बाल विकास के सभापति पूर्णिमा महेश्वरी , ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील कुर्रे ,जनपद सदस्य भारती वर्मा श्रीमती महेश्वरी कुर्रे ,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जानकी ध्रुव ,जनपद सदस्य टिकेश्वरी वर्मा ,कौशल्या जायसवाल ,महेश बारले ,वीरेंद्र माहेश्वरी एवं महिला बाल विकास के कार्यक्रम अधिकारी व अधिकारी कर्मचारी एवं नव जोड़ो के साथ आये भारी संख्या मौजूद रहे।

Comment here