छत्तीसगढ़रायगढ़

पद्मश्री फुलबासन यादव जी के नेतृत्व नशामुक्ति महिला आत्मसुरक्षा अभियान को नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन का समर्थन

Spread the love

##पद्मश्री फुलबासन यादव जी के नेतृत्व नशामुक्ति महिला आत्मसुरक्षा अभियान को नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन का समर्थन##
##छत्तीसगढ़ में नशा अवैध शराब गांजा को महिला शक्ति के माध्यम से ही समाप्त किया जा सकता है….. श्याम गुप्ता##
रायगढ़ / छत्तीसगढ़ में वर्तमान अवैध शराब गांजा मादक पदार्थों एवं महिला सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ की नारी शक्ति नेतृत्व पद्मश्री फुलबासन यादव जी द्वारा नशामुक्ति एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम को आज सैकड़ों महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति में रैली के माध्यम से संदेश कार्यक्रम में नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन के संस्थापक शिहान श्याम कुमार गुप्ता जो 22 बाईस सालों में 3लाख से ज्यादा बेटियों को छत्तीसगढ़ ओडिशा झारखंड बिहार में सेल्फ डिफेंस मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण दिए साथ ही नशामुक्ति के लिए अपने खून से 40000 चालीस हजार युवाओं को रक्त शपथ करा चुके श्याम गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अवैध नशा के फैलाव गली मोहल्ले गाँव शहर के युवाओं के साथ साथ बच्चों को भी नही छोड़ा है दस ग्यारह साल के बच्चें भी नशा कर रहे हैं इसे नारी शक्ति ही ठीक कर सकती है मैं हमारा नागरिक सुरक्षा सेवा संगठन परिवार के साथ इस मुहिम का समर्थन करता हूँ इससे हम पूरी प्रयास करेंगे फुलबासन दीदी के साथ ज्यादा से ज्यादा नारी शक्ति इस मुहिम का हिस्सा बने गरिमामय अवसर छत्तीसगढ़ एकता मंच के अध्यक्ष सूरज यादव समाजसेवी महाबीर अग्रवाल भी उपस्थित रहे।

Comment here