रॉबर्टसन 06 जनवरी : हरदिहा मरार पटेल समाज, रायगढ़ ने मनाया शाकम्भरी जयंती
।
हरदिहा मरार पटेल समाज, जिला -रायगढ़ के स्वजातीय बन्धुओं एवं पदाधिकारियों ने ग्राम पंचायत-चपले के श्यामदेव सदन में धूम-धाम से शाकम्भरी जयंती मनाया।
ज्योतिषाचार्य पं. कान्हा शास्त्री जी द्वारा मां शाकम्भरी देवी का पूजा अर्चना किया गया, तत्पश्चात आरती उपरान्त प्रसाद वितरण किया गया । शाकम्भरी जयंती पूजा कार्यक्रम में मरार पटेल समाज महासंघ,रायगढ़ के जिलाध्यक्ष -भूपेन्द्र पटेल (चपले), जिला सचिव – आनंद राम पटेल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष -नारायण पटेल, जिला महासचिव -जितेन्द्र पटेल, जिला कोषाध्यक्ष -मुकेश पटेल, राजनीतिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष -कृष्ण कुमार पटेल (उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत, खरसिया), व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष -दुर्गा प्रसाद पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष -पुरुषोत्तम पटेल, चपले सर्किल अध्यक्ष -देवीनाथ पटेल, चपले ग्राम अध्यक्ष -होमप्रकाश पटेल, महासंघ युवा प्रकोष्ठ सचिव -मिनकेतन पटेल, गोकुल प्रसाद पटेल, छत्रपाल पटेल, लखनलाल पटेल, दिनेश पटेल, श्यामसुंदर पटेल, हरिनारायण पटेल, लव पटेल, कुश पटेल, हिन्दू पटेल, देव प्रसाद पटेल एवं सैकड़ों स्वजातीय बन्धुओं की उपस्तिथि रही ।


Comment here