छत्तीसगढ़रायगढ़

स्मार्ट क्लास से कम समय में विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी

Spread the love

स्मार्ट क्लास से कम समय में विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे बच्चे, पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी- 

रायगढ़ जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम कन्या विद्यालय घरघोड़ा में स्मार्ट क्लास-रूम का विधिवत शुभारंभ किया। स्मार्ट क्लास-रूम से बच्चों की पढ़ाई में रुचि और सीखने की क्षमता बढ़ेगी। इसके जरिए वे अपने विषयों को और अधिक अच्छे से समझ सकेंगे। वर्तमान समय में ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों को भी अध्ययन-अध्यापन की नई और प्रभावी तकनीकों से जोड़ना आवश्यक है। स्मार्ट क्लास-रूम बच्चों के लिए बना है। सभी विद्यार्थी इसका सदुपयोग करते हुए विषयों पर अपनी पकड़ मजबूत करेंगें। सभी बच्चे व शिक्षकों को स्मार्ट क्लास-रूम के शुभारंभ पर बधाई और शुभकामनायें।

इस कार्यक्रम में जिला भाजपा उपाध्यक्ष श्री नरेश पंडा, जिला पंचायत सदस्य श्री मुरलीधर राठिया,जनपद पंचायत अध्यक्ष सहनू राम पैंकरा, घरघोड़ा भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री राजेश पटेल, कुडूमकेला भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्री राजेश बेहरा, महामंत्री श्रीमती कुमुदनी राठिया, महामंत्री गगन सिंह ठाकुर, समय नाथ मांझी, महेश भोय, डोले राम पटेल, अजीत गुप्ता, अवधेश डनसेना,घरघोड़ा BEO व स्कूल के प्राचार्य व शिक्षकगण उपस्थित थे।

 

Bjp Chhattisgarh Bharatiya Janata Party (BJP)

Comment here