खास खबरछत्तीसगढ़रायगढ़

किसानों से किये वादों पर खरी उतरी कांग्रेस सरकार- अवध डनसेना

Spread the love

किसानों से किये वादों पर खरी उतरी कांग्रेस सरकार- अवध डनसेना
रायगढ़ :- किसानो के प्रदेश छत्तीसगढ़ अब निरंतर कृषि एवं कृषक हित के नीति के तहत विकास के पथ पर अग्रसर है भुपेश बधेल ने जब से मुख्यमंत्री पद का दायित्व सम्हाला है तब से चुनाव में कृषको को किये एक एक वादों को पूरा करते हुऐ कृषि प्रधान इस राज्य को नई ऊंचाइयों की ओर ले जा रहे है
अभी तत्कालीन आदेश के तहत भुपेश सरकार द्वारा 1नवंबर 2018 से 2021तक के खरीफ फसल सहित रवि फसल के 15 लाख किसानों के जल कर माफ किये जाने के फैसले का स्वागत करते हुऐ जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण के प्रवक्ता अवध डनसेना ने प्रदेश के मुखिया भुपेश बघेल सहित पूरी कांग्रेस सरकार का आभार व्यक्त किया है साथ उन्होंने कहा कि उक्त फैसले से प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर व्याप्त है
जारी विज्ञप्ति के माध्यम से अवध डनसेना ने आगे कहा कि कृषको को कर्ज के कुचक्र से बाहर निकले बिना कृषको का उद्धार नही हो सकता उसी तरह जब तक कृषक खुश नही रहेंगे तब तक छत्तीसगढ़ खुशहाल नही बन सकता किसानो को होने वाली परेशानीयो को एक कृषक ही समझ सकता है चुकी भुपेश बघेल स्वयं एक कृषक है यही कारण है कि ओ हमेशा कृषको को लाभ पहुंचाने का प्रयास करते रहते है एवं कृषि से सम्बंधित समस्त योजनाओं का लक्ष्य अन्नदाताओं स्वावलंबन और खुशहाली हो इस उद्देश्य से कांग्रेस सरकार ने किसान कल्याण का लक्ष्य सदा प्राथमिकता में रखा है
कांग्रेस सरकार ने अपने वादे के मुताबित 2500 रुपये में धान खरीदा इस वर्ष भी 21 मई से राजीव गांधी किसान न्याय योजना की राशि किसानों के खातों में जमा होना प्रारंभ हो जायेगा उक्त राशि अभी इस करोना काल मे किसानों के बिगड़ी आर्थिक स्थिति पर
संजीवनी बूटी के जैसे काम करेगी

Comment here