खरसियाखास खबरछत्तीसगढ़

भूखे को खाना खिला रहे हैं थाना प्रभारी ,थाना प्रभारी ने पेश की मानवता की मिसाल

Spread the love

भूखे को खाना खिला रहे हैं थाना प्रभारी
,थाना प्रभारी ने पेश की मानवता की मिसाल

,,जारी लॉक डाउन गरीबों के लिए परेशानियों का सबब बनता जा रहा हैं।राशन पानी खत्म होने और आय का जरिया न होने से उनके सामने भूखे मरने की नौबत आ गई है।।भूपदेवपुर क्षेत्र में भी इस तरह के मामले सामने आ रहें हैं। बताया जाता है की भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन में पिछले 25 दिनों से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग राशन पानी खत्म होने के बाद भूखे हालात में दिन गुजार रहा था।इस मामले की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी उत्तम साहू ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सहायक उपनिरीक्षक देव कुमार चौहान के नेतृत्व में एक टीम गठित कर क्षेत्र में गरीबों की स्थिति,भोजन मुहैया कराने संबंधी निर्देश दिया। पुलिस टीम द्वारा आज रेलवे स्टेशन पहुँचकर भूखे बुजुर्ग को न सिर्फ खाना खिलाया बल्कि उसे लॉक डाउन खत्म होने तक दोनों टाइम के भोजन व्यवस्था करने की भी बात कही है।।। बता दे इंस्पेक्टर उत्तम साहू गरीबों की मदद और अपने परोपकारी कार्यों के लिए काफी प्रसिद्ध है।।
,,

Comment here