धरमजयगढ़
● धरमजयगढ़ पुलिस महिला से छेड़खानी के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजी रिमांड पर, आरोपी गया जेल…..
● आरोपी महिला को घर में अकेली देख घर घुसकर किया था छेड़खानी, धरमजयगढ़ पुलिस दिखाई तत्परता…..
आज दिनांक 06/07/2021 को थाना धरमजयगढ़ में महिला आकर बायसी कालोनी में रहने वाले सादन विश्वास के विरूद्ध छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई । दिनांक 05.07.21 के शाम तेज बारिश हो रही थी, घर के लोग काम करने गये थे, घर पर अकेली थी । उस समय सादन विश्वास निवासी बायसी घर के बाहर परछी में खडा था । तब दरवाजा बंद कर अंदर चली गई, कुछ देर बाद सादन गया कि नहीं देखने बाहर दरवाजा खोली तो सादन अचानक दरवाजा को धक्का देकर अंदर घुस गया और गलत तरीके से छूने लगा। विरोध करने पर धक्का मुक्की मारपीट किया । जिससे अपना बीच बचाव कर बाहर भागकर पडोसी के घर गई उनको घटना बताई । पीडिता के रिपोर्ट पर धरमजयगढ़ थाने में अप.क्र. 136/2021 धारा 452, 354, 354(क), 323 भादवि आरोपी सादन विश्वास पिता जयमंगल विश्वास उम्र 43 वर्ष बायसी कलोनी धरमजयगढ़ के विरुद्ध अपराध दर्ज कर धरमजयगढ़ पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया जहां जेल वारंट पर आरोपी को जेल दाखिल कराया गया है । थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक अंजना केरकेट्टा, उपनिरीक्षक प्रवीण मिंज व स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही है ।


Comment here