खरसियाखास खबररायगढ़

● चोरी में जप्त टीवी को खरसिया पुलिस सुपुर्द की उसके असल मालिक को….. ● चौकी खरसिया पुलिस विधिवत न्यायालय इस्तगासा पेश कर टीवी मालिक को TV दिलाने में की मदद…..

Spread the love

खरसिया

● चोरी में जप्त टीवी को खरसिया पुलिस सुपुर्द की उसके असल मालिक को…..

● चौकी खरसिया पुलिस विधिवत न्यायालय इस्तगासा पेश कर टीवी मालिक को TV दिलाने में की मदद…..

पुलिस चौकी खरसिया स्टाफ द्वारा दिनांक 01.03.2021 को आरोपी प्रेम पेटारी से चोरी की एक माइक्रोमैक्स टीवी जप्त किया गया था, मामले में खरसिया पुलिस आरोपी पर इस्तगासा क्रमांक 02/2021 धारा 41(1-4)सीआरपीसी/379 आईपीसी के तहत कार्रवाई कर आरोपी को जेल दाखिल किया गया था । आरोपी से मिली जानकारी के आधार पर टीवी मालिक का पता किया जा रहा था जो पिछले 6 माह से घर से बाहर थे , जिस पर चौकी खरसिया पुलिस द्वारा टीवी के मालिक का पता करने धारा 403 आईपीसी का इस्तगासा न्यायालय में पेश की । टीवी मालिक श्रीमती लक्षन देवी चौहान को चौकी खरसिया द्वारा चोरी की टीवी बरामद किए जाने की जानकारी मिलने पर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम से संपर्क की, जिसे न्यायालय से सुपुर्दनामा में टीवी प्राप्त करने में मदद कर चौकी प्रभारी द्वारा आज न्यायालय आदेश बाद टीवी की स्वामी को टीवी सुपुर्दनामा में दिया गया । श्रीमती लक्षन देवी टीवी मिलने पर चौकी खरसिया पुलिस को कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित की

Comment here