चक्रधर नगर निवासी अर्जुन सिंह राजपूत की पान की दुकान स्टेशन चौक प्रतिक होटल के सामने स्थित है।
बीती रात अजय सिंह एवं उसके साथियों ने दुकान में आकर सामान लिया और सामान का पैसा मांगने पर अजय सिंह एवं उसके साथियों ने गुंडागर्दी करते हुए गंदी गंदी, गाली गलौज देकर रॉड से अर्जुन सिंह के सर पर वार कर दिया। जिससे अर्जुन सिंह लहूलुहान हो गया और सर में चोट से खून निकलता देखकर सभी वहां से रफूचक्कर हो गए। आसपास की स्थानीय लोगों ने अर्जुन सिंह को कोतवाली पहुंचाया, वहां से उनका डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया। उनके सर पर छह से सात टांके आए हैं और काफी अधिक मात्रा में खून भी निकला है।
कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है और उनकी धरपकड़ भी तेज कर दी है।
आपको बताना चाहेंगे इससे पहले भी इनके नाम से कोतवाली थाने में कई अपराध दर्ज हैं, यह कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत निगरानीसुदा बदमाशों की गिनती में आते हैं। जब तक इन पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं होगी, तब तक इनके हौसले बुलंद रहेंगे। हालांकि पुलिस का कहना है यह है कि इस बार इनको बख्शा नहीं जाएगा और कड़ी कार्यवाही की जाएगी, जिससे कि दोबारा इस प्रकार के कृत्य ना कर सके।


Comment here