धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा: आदिवासी अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई के महानायक

धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा: आदिवासी अस्मिता और अधिकारों की लड़ाई के महानायक
रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा भारतीय इतिहास के ऐसे महान जननायक हैं, जिन्होंने आदिवासी समाज के जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ ऐतिहासिक संघर्ष किया।
15 नवंबर 1875 को झारखंड के उलिहातू गांव में जन्मे बिरसा मुंडा को आदिवासी समाज धरती आबा के नाम से सम्मान देता है।
उन्होंने आदिवासी समाज को संगठित कर उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया। उनका संघर्ष केवल अंग्रेजी शासन के विरुद्ध नहीं था, बल्कि आदिवासियों के शोषण, अन्याय और उनकी जमीन पर कब्जे के खिलाफ भी था।
9 जून 1900 को रांची जेल में उनका निधन हो गया। उनका बलिदान आज भी देशवासियों को अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देता है।
भारत सरकार ने उनके जन्मदिवस 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
बिरसा मुंडा का जीवन हमें जल, जंगल, जमीन, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा का संदेश देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share with