जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविंद्र गवेल एवं जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतबाई छोटेलाल पटेल के अनुदान से 10 लाख रुपये के विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
📍 चपले, जिला रायगढ़ (छत्तीसगढ़) 
ग्राम चपले में श्री श्री 1008 महाकाली पूजा मंदिर के सामने ज्योत कलश कक्ष एवं सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य का भूमि पूजन आज जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में विधिवत संपन्न हुआ।। 
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिखा रविंद्र गवेल द्वारा सांस्कृतिक मंच निर्माण के लिए 5 लाख रुपये तथा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सतबाई छोटेलाल पटेल द्वारा श्री काली पूजा ज्योत भवन निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। इस प्रकार कुल 10 लाख रुपये की स्वीकृत राशि से ग्राम में सांस्कृतिक मंच एवं ज्योत कलश कक्ष का निर्माण किया जाएगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम श्री कमल गर्ग जी (नगर पालिका अध्यक्ष, खरसिया), श्री महेश साहू जी (छाया विधायक, खरसिया), श्री रविंद्र गवेल जी (जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि), श्रीमती सतबाई छोटेलाल पटेल जी (जिला पंचायत सदस्य), डॉ. हितेश गवेल जी (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष), श्री पवन पटेल जी (मंडल अध्यक्ष, चपले), श्री पुरुषोत्तम पटेल जी (जिला कार्यसमिति सदस्य, भाजपा) एवं श्री खेम साहू जी (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा ओबीसी मोर्चा, जिला रायगढ़) दिनेश पटेल जी के करकमलों से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ जन एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें श्री सतीश अग्रवाल जी, श्री गिरधारी गवेल जी, श्री सेतराम पटेल जी, श्री मनोज राठौर जी, श्री कैलाश शर्मा जी, श्री रवि पटेल जी,श्री दयाशंकर दर्शन जी, श्री शरद डनसेना जी, श्री देवी नाथ पटेल जी, श्री प्रेम पटेल जी, श्री अजीत पटेल जी, श्री जगमोहन पटेल जी, श्री हरिनारायण पटेल जी, श्री लखन पटेल जी, श्री खेमलाल पटेल जी, श्री डमरूधर भाट जी, श्री टेकलाल पटेल जी, श्री किशन डनसेना जी, श्री गंगाराम राठिया जी,श्री जगदीश पटेल जी एवं श्री मनहरण पटेल जी सहित चपले मंडल के समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह निर्माण कार्य ग्राम चपले में धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को नई सुविधा प्रदान करेगा। जनप्रतिनिधियों के इस सहयोग से ग्राम के विकास को नई दिशा मिलेगी तथा क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को और मजबूती मिलेगी।
🙏 समस्त जनप्रतिनिधियों एवं सहयोगकर्ताओं का हार्दिक आभार।
जय श्री महाकाली 🙏
